Two Much OTT: ट्विकंल और Kajol की जोड़ी का ओटीटी पर होगा राज, नए टॉक शो का हुआ एलान
Two Much On OTT 90 के दशक की दो टॉप की अदाकाराओं में काजोल और ट्विंकल खन्ना का नाम शामिल होता है। अब इन दोनों की जोड़ी आपको नए टॉक शो टू मच में दिखाई देने वाली है जिसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
ओटीटी के दौर पर मनोरंजन का माध्यम काफी हद तक बदल गया है। फिल्मों के अलावा सिनेप्रेमियों को वेब सीरीज और रोमांचक शोज देखने को मिलते हैं। अब इस कड़ी में एक और नए टॉक शो का नाम शामिल हो रहा है, जिसका नाम टू मच (Two Much) है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना इसे होस्ट करती हुई नजर आएंगे।
Sunny Deol की ऑनस्क्रीन बहन ने 32 साल की उम्र में खोया था पति, मजबूरी में की थी 'रामायण
'बुरे समय में कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है यही उसूल था सनी देओल की ऑनस्क्रीन सिस्टर का किरदार निभाने वाली अपराजिता भूषण का। बॉलीवुड के नामचीन एक्टर रहे भारत भूषण की बेटी अपराजिता ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। सोने के पालने में पली बढ़ी कौन हैं अपराजिता भूषण और कैसे अकेले उन्होंने झेला जिंदगी का संघर्ष पढ़ें उनकी दिलचस्प कहानी
सावन में........झर - झर झरती बूंदें: इंद्रदेव त्रिवेदी
Bareilly
छत के नीचे रहकर, आंगन ना पाओगे।
तुम कमरे के भीतर, सावन ना पाओगे।।
जो इंद्रधनुष देखें, वो बाहर आ भीगें।
अंत:मन शीतल हो, बूदों में वो भीगें।।
घर के अंदर छिपकर, जीवन ना पाओगे।।
तुम कमरे के भीतर...........
झर - झर झरती बूंदें, अंतर्मन हर लेतीं।
आदर - अभिनंदन से, नववंदन कर लेतीं।।
बैठे रहकर बचकर, चंदन ना पाओगे।।
तुम कमरे के भीतर..............
- Read more about सावन में........झर - झर झरती बूंदें: इंद्रदेव त्रिवेदी
- Log in to post comments
- 2 views
Shah Rukh Khan के करियर के लिए कलंक रही 90s की ये महाफ्लॉप, शूटिंग के बीच जेल चला गया था को-स्टार
सुपरस्टार शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पुरानी फिल्म उनके करियर पर कलंक के सामन है आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूवी है।
90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में राज करने वाले अभिनेता के तौर पर शाह रुख खान को जाना जाता है। 30 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में शाह रुख ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से जाना जाता है।
Battle Of Galwan में हुई इस नए एक्टर की एंट्री, Salman Khan संग बनेगा इडियंन आर्मी का ऑफिसर?
Battle Of Galwan Cast जब से सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की अनाउंसमेंट की है तब इसको लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि इस वॉर ड्रामा मूवी एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है।
इस महीने की शुरुआत में सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म बैटल ऑफ गलवान की अनाउंसमेंट की है। बतौर एक्टर सलमान के लिए ये एक बिग थिंग है और इस मूवी से उनके करियर का तार जुड़े हैं। लंबे समय से बैटल ऑफ गलवान की कास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है।
Ind vs Eng: लॉर्ड्स टेस्ट देखने पहुंचे Akshay Kumar, साथ में नजर आईं पत्नी ट्विंकल खन्ना
Ind vs Eng 3rd Test भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने के लिए हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी मौके पर साथ नजर आई हैं।
इंग्लैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के आखिरी दिन दोनों टीम के बीच जीत की जद्दोजहद बनी हुई है, जिसमें पलड़ मेजबान इंग्लैंड का पारी है।
कंट्रोवर्सी की वजह से थिएटर्स में बैन हुईं ये 7 फिल्में, OTT पर धड़ल्ले से देखी गईं ये थ्रिलर
मौजूदा समय में सरदार जी 3 और उदयपुर फाइल्स की रिलीज को लेकर भारत में काफी विवाद देखने को मिला है। ये पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कई ऐसी कंट्रोवर्शियल फिल्में रही हैं जिन्हें सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया। लेकिन ये मूवीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब देखी गईं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम करने की वजह से दिलजीत दोझांस की फिल्म सरदार जी 3 भारतीय सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई। इसके बाद अब कॉमेडियन अभिनेता विजय राज की सच्ची घटना पर आधारित मूवी उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर भी रोक लग गई है।
'गैंगस्टर' अंदाज से राजकुमार राव ने मचाया बवाल, वीकेंड पर चांदी ही चांदी
राजकुमार राव की फिल्म मालिक 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में राव ने गैंगस्टर का रोल निभाया है। फिल्म ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। आंखों की गुस्ताखियां जैसी सॉफ्ट स्टोरी छोड़ लोग एक्शन ड्रामा देखने सिनेमाघर आ रहे हैं।
राजकुमार राव लेटेस्ट फिल्म 'मालिक' में एक कुख्यात गैंगस्टर के किरदार में नजर आए। स्क्रीन पर उनके डार्क और इंटेंस ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों के दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यू मिले और इसकी शुरुआत भी थोड़ी धीमी रही।
- Read more about 'गैंगस्टर' अंदाज से राजकुमार राव ने मचाया बवाल, वीकेंड पर चांदी ही चांदी
- Log in to post comments
- 15 views
Panchayat 4: 'फुलेरा' गांव से प्रियंका चोपड़ा ने मंगाई लौकी, प्रधान जी की जगह बनराकस की निकली फैन
पंचायत 4 सीरीज बीते महीने ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इंडिया में सबकी फेवरेट सीरीज की गूंज विदेशों में भी सुनाई दी। प्रियंका चोपड़ा प्रधान जी से इतनी इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने रघुबेंद्र यादव को फोन तक मिला दिया। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो कॉल पर फुलेरा गांव से कुछ सब्जियां भी मंगवाई।
कौन हैं Ramayana की 'सीता' Sai Pallavi? कभी थीं जूनियर आर्टिस्ट, कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं साई पल्लवी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण से बॉलीवुड में अपनी जर्नी शुरू करने जा रही है। क्या आप जानते हैं कि कभी साई पल्लवी बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं। जूनियर आर्टिस्ट से नेशनल क्रश बनने तक का ये सफर उनका कैसा रहा चलिए जानते हैं