Skip to main content

लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मी अंदाज में मनाया करवा चौथ, ट्रैक सूट में तैयार होकर अनोखे फैशन से लूटी वाहवाही

प्रियंका चोपड़ा विदेश में बसने के बाद भी अपने देसी स्वभाव के लिए चर्चित हैं। रविवार को पूरे देश में महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस फेस्टिवल को लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने भी सेलिब्रेट किया लेकिन अनोखे अंदाज में। सोशल मीडिया पर उनके करवा चौथ की कुछ तस्वीरें आई हैं जिसमें एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज देखने को मिला है।

रविवार 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाती हैं। 

एकता कपूर और उनकी मां शोभा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, 'गंदी बात' के चलते फंसी मुश्किल में

जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसकी वजह उनकी वेब सीरीज गंदी बात सीजन 6 है। एकता अपनी मां के साथ आल्ट बालाजी नाम से एक ओटीटी प्लेटफॉर्म चलाती हैं।

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर और उनकी पत्नी शोभा कपूर मुश्किल में फंस गए हैं। एकता और उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वो भी पोक्सो एक्ट के तहत। यह मामला उनकी वेब सीरीज गंदी बात से जुड़ा है।

सलीम से 'शंकर' क्यों बन गए थे Salman Khan के पिता, किसने दिया था 'शोले' के लेखक को ये नाम?

इन दिनों सलमान खान का नाम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रहीं धमकियों की वजह से सुर्खियां बटोर रहा है। इसके अलावा उनके परिवार को लेकर भी आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच हम आपको सलमान के पिता और शोले फिल्म के लेखक सलीम खान के शंकर नाम के पीछे की सच्चाई बताने जा रहे हैं।

सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज लेखक हैं, जिनको लेकर तमाम तरह के अलग-अलग किस्से मौजूद हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी से भी जुड़े कई रोचक तथ्य पढ़ने और सुनने को मिलते हैं। उनमें से एक हम आपको बताएंगे, जिसके बारे में शायद ही आपको पहले पता हो। 

कंगना रनौत ने बताई चुड़ैलों की असली परिभाषा, सुनकर इम्प्रेस हुईं सामंथा रुथ प्रभु; यूं किया रिएक्ट

एक्ट्रेस व मंडी से सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का उनके फैंस को काफी इंतजार है। एक्ट्रेस लगातार अपनी इस मूवी पर अपडेट शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में कंगना ने चुड़ैलों पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने चुड़ैलों की खूबी के बारे में बताया है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के सिर से उठा मां का साया, 83 साल की उम्र में हुआ देहांत

इस वक्त मनोरंजन जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट गया है क्योंकि उनकी मां सरोजा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे वक्त से सुदीप की माता जी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं।

पिछले एक-दो महीने सिनेमा जगत की फैमिली के हिसाब से अच्छे नहीं गुजरे रहे हैं। सबसे पहले मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। इसके बाद हिमेश रेशमिया के पिता ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का भी निधन हो गया है।

करवा चौथ 2024: लाल साड़ी, मंगलसूत्र, सिंदूर...अपने 'चांद' के लिए नई नवेली दुल्हन की तरह सजीं सोनाक्षी सिन्हा

देशभर में आज करवा चौथ त्योहार की धूम मची है। आज के दिन सुहागन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आम महिलाएं जहां इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख कर इस त्योहार को मनाती हैं वहीं बॉलीवुड हीरोइनें भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। अपने पहले करवा चौथ पर सोनाक्षी सिन्हा किसी नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं।

करवा चौथ 2024: सोनम ने मेहंदी में लिखवाया पति और बेटे का नाम, परिणीति चोपड़ा के ससुराल में भी शुरू हुई तैयारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस में करवा चौथ त्योहार की धूम देखने को मिलती है। अभिनेत्रियां इस त्योहार को पूरी श्रद्धा से सेलिब्रेट करती हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ जरूर सेलिब्रेट करती हैं। आज करवा चौथ पूरे देश भर में बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी कई अभिनेत्रियों ने मेहंदी रचाई है।

Devara OTT Release: मोबाइल स्क्रीन पर दहाड़ेगी 'देवरा', जानिए कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

Devara OTT Release Date एक्शन और सस्पेंस से भरपूर साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 सिनेमाघरों में कुछ दिन बाद एक महीना पूरा करने वाली है। इस बीच देवरा की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्देशक कोरतल्ला शिव की देवरा ओटीटी पर कब और कहां रिलीज हो सकती है।

Bigg Boss 18: टॉप 5 बिग बॉस सदस्यों में पहुंचे रजत दलाल, बाल-बाल बची चाहत पांडे और शिल्पा शिरोडकर की कुर्सी

Bigg Boss 18 रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कुछ कंटेस्टेंट्स का शुरुआती एपिसोड से ही जलवा देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में रजत दलाल और तजिंदर पाल सिंह बग्गा का झगड़ा होते देखने को मिला तो वहीं विवियन डीसेना ने अपने एटीट्यूड के कारण लाइमलाइट बटोरी। अब टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है जिसमें सबकी पोजिशन के बारे में बताया रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर होते देखने को मिल रही है। पहले एपिसोड से ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। कभी राशन को लेकर, तो कभी वॉशरूम इस्तेमाल करने को लेकर, तो कभी कुछ, घरवालों के बीच किसी न किसी बात को ल

Do Patti के लिए कृति सेनन ने लिया था शहीर शेख का ऑडिशन, ट्रोल होने से पहले ही एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं कृति सेनन ने कम समय में एक बड़ी सफलता हासिल की है। 10 साल के बाद अब वह फिल्म दो पत्ती से बतौर निर्माता अपनी नई पारी खेलने जा रही हैं। हाल ही में कृति सेनन ने बताया कि उन्होंने टीवी अभिनेता शहीर शेख का फिल्म के लिए ऑडिशन क्यों लिया था।