'अगर सनातन धर्म के लोगों को दुख पहुंचा है तो', अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने क्यों मांगी माफी?
टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में सेट पर जाने-माने धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज स्पॉट हुए थे। इसके बाद से फैंस अपने बाबा को शो में देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे। हालांकि अब महाराज ने शो पर नजर आने की अपनी असली वजह बता दी है।
घर से बेदखल नहीं होंगे Shilpa Shetty और राज कुंद्रा, ED के खिलाफ केस पर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
Shilpa Shetty और उनके पति राज कुंद्रा के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले कपल को अपने जुहू स्थित बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया था। कपल ने हाई कोर्ट में दरवाजा खटखटाया था। अब कपल के पक्ष में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
बी-टाउन के पावर कपल कहे जाने वाले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम अक्सर किसी न किसी वजह के चलते छाया रहता है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग के केस तक, पिछले कुछ साल से शिल्पा की पर्सनल लाइफ उथल-पुथल से भरी रही है। हाल ही में, उन्हें हाई कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है।
नवरात्रि में 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस के घर आई 'देवी', मां बनीं Sana Sayyad ने बेटी को दिया जन्म
कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस सना सैय्यद ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। वह हाल ही में पहली बार मां बनी हैं। डॉक्टर पाल्की बनकर घर-घर में मशहूर हुईं सना ने सोशल मीडिया पर अपने मां बनने की खबर शेयर की है। सना सैय्यद ने प्रेग्नेंसी के बाद कुंडली भाग्य शो से गुडबाय कह दिया था।
ग्लैमर वर्ल्ड की कई हसीन अदाकाराएं जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने शादी के 6 साल बाद एक बेटी को जन्म दिया था। अब न्यू मॉम की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस सना सैय्यद भी शामिल हो गई हैं।
दुर्गा पंडाल में अचानक होने लगी सीटीबाजी, Kajol को आ गया गुस्सा, बोलीं- कौन बजा रहा है?
रानी मुखर्जी और काजोल चचेरी बहने हैं। हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर ये परिवार मिलकर पूजा का आयोजन करवाता है और पंडाल का मैनेजमेंट देखता है। इस पंडाल का आयोजन ट्यूलिप स्टार होटल में किया जाता था। जहां बाहर से भी लोग दर्शन के लिए आ सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंडाल में कोई सीटी बजा देता है।
रैंप पर वॉक करते हुए लड़खड़ाया Rubina Dilaik का पैर, मुंह के बल गिरते-गिरते बची एक्ट्रेस
रुबीना दिलैक ने छोटी बहू बनकर घर घर पहचान बनाई। यूं तो एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो एक पॉडकास्ट भी चलाती हैं। अब हाल ही में रुबीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रैंप पर वॉक करते समय अचानक से उनका पैर लड़खड़ा जाता है।
रुबीना दिलैक का नाम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में शुमार है। शादी के पांच साल बाद नवंबर 2023 में एक्ट्रेस दो जुड़वा बच्चियों की मां बनीं जिनका हाल ही में एक्ट्रेस ने फेस रिवील किया था। वहीं एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।
Bigg Boss 18 Elimination: पहले ही हफ्ते चूर-चूर हुआ इस कंटेस्टेंट का सपना, ऑडियंस ने किया शो से आउट?
सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार 18 कंटेस्टेंट हैं। इस शो को टीवी पर ऑनएयर हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है। पहले ही हफ्ते में पांच कंटेस्टेंट के ऊपर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है। जिनमें से अब ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है कि उन्हें फर्स्ट वीक में किसका गेम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कौन हुआ एलिमिनेट चलिए जानते हैं।
फैंस ने रजनीकांत की वेट्टैयन को बताया जेलर से बेहतर, अमिताभ बच्चन ने लूटी महफिल
रजनीकांत की वेट्टैयन बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए 33 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी पर्दे पर वापसी करेगी। फैंस इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ इसका पहला रिव्यू भी आ चुका है। फैंस सिनेमा के दो दिग्गजों को एक साथ पर्दे पर देखकर काफी खुश हैं।
Bigg Boss 18: अकेलापन नहीं झेल पा रहीं 'अनुपमा' की पाखी, रोते हुए बिग बॉस से की डिमांड, नहीं मिली कोई मदद
Bigg Boss 18 के घर में कंटेस्टेंट बनकर आईं 25 साल की मुस्कान बामने का कुछ ही दिनों में हाल बेहाल हो गया है। अनुपमा में पाखी बनकर मशहूर हुईं मुस्कान का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बिग बॉस से मदद मांगने के बावजूद उन्हें कोई हेल्प नहीं मिली।
बिग बॉस के घर में आना तो आसान है, लेकिन परिवार और दोस्तों के बिना अनजान लोगों के साथ एक घर में कैद होना मुश्किल होता है और वो भी बिना फोन के। बिग बॉस 18 में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए और एक कंटेस्टेंट का अभी से ही हाल बेहाल हो रहा है।
रतन टाटा के देहांत की वजह से Ajay Devgn ने कैंसिल किया अपना जरूरी काम, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा का 9 अक्टूबर को देहांत हो गया। उनके निधन की दुखद खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर हर नागरिक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने भी उनके प्रति संवेदना जाहिर करते हुए अपना जरूरी प्लान कैंसिल कर दिया। एक्टर ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
नहीं रहे देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पूरे देशभर में गम का माहौल है क्योंकि इंडिया ने 9 अक्टूबर 2024 को सबसे मशहूर बिजनेसमैन और टाटा ग्रुप ऑफ कंपनी के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (Ratan Tata) को खो दिया। कुछ दिनों पहले उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी किया था। रतन टाटा के निधन के बाद फिल्म स्टार्स और टीवी सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।