Bigg Boss 18: घर में रहकर भी बाहर बवाल काटेंगी ये कंटेस्टेंट, हाथ लगे दो बड़े प्रोजेक्ट्स
बिग बॉस के घर में आने के बाद कई ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिनकी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं और उनके हाथ में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स आते हैं। हालांकि सलमान खान के इस विवादित शो में इस बार कुछ उल्टा ही देखने को मिला। इस शो की एक कंटेस्टेंट के दो बड़े प्रोजेक्ट जल्द ही रिलीज होने वाले हैं।
बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार तरीके से हुई है। इस बार सलमान खान के शो की थीम भी काफी मजेदार है। सभी खिलाड़ियों को शो में काल का तांडव झेलना है, जिसमें उनके अतीत पर वार होगा और फ्यूचर शानदार होगा।
भूल भुलैया 3 Trailer: मंजुलिका के भेष में Madhuri Dixit ने दिया सरप्राइज, हॉरर और कॉमेडी का है जबरदस्त मेल
भूल भुलैया 3 Trailer हाल ही में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। वहीं इस मूवी के बाद लोगों को कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर का इंतजार रहा जो कि अब खत्म हो चुका है। भूल भुलैया 3 का धमाकेदार ट्रेलर सामने आ चुका है।
भूल भुलैया 3: विद्या बालन और Madhuri Dixit की दीपिका पादुकोण से हुई तुलना, फैंस बोले- इनके बीच है टफ कॉम्पटीशन
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और अब मेकर्स ने तीसरे पार्ट का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। भूल भुलैया 3 में इस बार माधुरी दीक्षित सरप्राइज के तौर पर सामने आई हैं। मंजुलिका के रूप में उन्हें देख लोगों को कैसा लगा इसके लिए यूजर्स के रिएक्शन सामने आ चुके हैं।
करिश्मा कपूर की इस बात से करीना कपूर को थी चिढ़, बेबो ने बताया बॉलीवुड में कौन है लोलो का पहला प्यार
करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने कई ऐसे रोल प्ले किए हैं जिसके लिए उन्हें आजतक याद किया जाता है। दोनों ही बहनों का नाम बी टाउन की लीडिंग एक्ट्रेस में शुमार रहा है। हाल ही में कपूर खानदान की इन लाडलियों ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में शिरकत की। यहां दोनों ने एक दूसरे के कई राज खोले।
हंसी और ठहाकों से भरपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ये हफ्ता काफी मजेदार और धमाकेदार होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वीक कपिल के शो में फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग सिस्टर्स करिश्मा और करीना कपूर शिरकत करेंगी।
फायर है Pushpa 2 का नया पोस्टर, अल्लू अर्जुन ने दिखाया स्वैग, फिल्म का फर्स्ट हाफ कुछ इस तरह बनकर हुआ तैयार
इस दिवाली सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होते देखने को मिलेगा। इसके बाद पुष्पा 2 भी अपना कमाल दिखाएगी जो कि विक्की कौशल की फिल्म छावा के साथ रिलीज होगी। पुष्पा 2 के बज के बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने को मिल रहा है।
'दिमाग खराब हो गया था', Animal में दिए इंटीमेट सीन के बाद खूब रोई थीं Tripti Dimri, फिर बहन ने दी ये सलाह
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म एनिमल के बाद मिली। इस थोड़ी देर के कैमियो ने उन्हें स्टार बना दिया। हालांकि इसके साथ ही उन्हें काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा जिसपर तृप्ति ने अब बात की है।
पिता को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलता देख भर आईं Yami Gautam की आंखें, बोलीं- मैंने आपका संघर्ष देखा है
एक्ट्रेस यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। टीवी सीरियल से शुरुआत करने वालीं यामी ने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा जिन्हें उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है ।
Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े विवियन और चाहत, जेल भेजे जाने के लिए इस कंटेस्टेंट का नाम आया सामने
बिग बॉस 18 पहले एपिसोड से कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ों को लेकर फेमस है। शो को शुरू हुए तीन दिन ही बीते हैं और ऐसे में घर में पहले झगड़े की झलक भी देखने को मिल गई है। विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान लड़ाई होते देखने को मिली है। चाहत ने विवियन को एटीट्यूड वाला पर्सन बताया है।
बिग बॉस 18 के शुरुआती एपिसोड में ही कंटेस्टेंट्स की एक दूसरे से तू तू-मैं मैं शुरु हो गई है। शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है और घर के अंदर एटीट्यूड और बदतमीजी को लेकर झगड़े शुरू हो गए हैं।
National Film Awards 2024 List: कांतारा के ऋषभ शेट्टी, नीना गुप्ता और मिथुन चक्रवर्ती को मिला पुरस्कार
कुछ समय पहले ही 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई थी। अब हाल ही में इसका नई दिल्ली में इसका आयोजन हुआ जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार जीतने वाले सभी विनर्स को सम्मानित किया। मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर काफी भावुक हो गए वहीं ऋषभ शेट्टी को कांतारा के लिए सम्मानित किया गया। नीचे देखें विनर की पूरी लिस्ट-
कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, ये खबर आई थी। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' को भी स्पेशल कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
भारतीय फिल्म All We Imagine as Light का फ्रांस में दबदबा, 185 सिनेमाघरों में हुई रिलीज
अनसूया सेनगुप्ता के बाद पायल कपाड़िया ने कांस 2024 में भारत का नाम रोशन किया। इस फिल्म फेस्टिवल में 30 साल बाद किसी फिल्म का प्रीमियर किया गया। ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट का प्रीमियर 23 मई को 2024 कांस फिल्म फेस्टिवल में कॉम्पिटिशन सेक्शन में किया गया था। अब इस फिल्म ने फ्रांस में भी ऑडियंस को अट्रैक्ट किया है।
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री देश के साथ विदेश में भी नाम कमा रही है। पिछले दिनों ऑस्कर और ग्रैमी जैसे अवार्ड्स जीतने के बाद भारतीय फिल्में कान्स में भी अपना नाम रोशन कर रही थीं। कान्स 2024 में भारतीय फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को कान्स का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान दिया गया था।