Vettaiyan Trailer: 33 साल बाद लौटी Rajinikanth और अमिताभ बच्चन की जोड़ी, 'वेट्टियान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
Vettaiyan Trailer Release साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत (Rajinikanth) की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेट्टियान का फैंस लंबे अरसे से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच वेट्टियान का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। ये मूवी एक गंभीर मुद्दे को दर्शाती है। बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन का भी फिल्म में अहम रोल है।
सबसे ज्यादा 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स, 4 दर्जन कलाकार, OTT पर कहां देखें हॉलीवुड की ये फेमस फिल्म?
हॉलीवुड सिनेमा ने कई ऐसी फिल्म बनाई हैं जिनकी सफलता का शोर पूरी दुनिया मचा था। एक ऐसी ही फिल्म का निर्माण 20 साल पहले हुए था जिसने ऑस्कर अवॉर्ड्स में गदर मचा दिया है। इस फिल्म के नाम सबसे अधिक 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स (Most Oscar Awards) का रिकॉर्ड है। आइए जानते हैं कि ये लोकप्रिय कौन सी है और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।
ऑस्कर सिनेमा जगत का वो प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे जीतना किसी सपने के सच होने जैसा माना जाता है। अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars Awards) में नॉमिनेट होना ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि होती है और फिर इसमें जीत भी मिल जाए तो सोने पर सुहागा होता है।
राजा जी' से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं रवीना टंडन, गोलीकांड के बाद गोविंदा का पूछा हाल
मंगलवार को अभिनेता गोविंदा एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। गलती से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली एक्टर के पैर में जा लगी और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सिनेमा जगत के तमाम सितारे गोविंदा का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। अब एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी अपने को-स्टार से मिलने पहुंची हैं।
51 पुजारियों ने Govinda के लिए किया 'महामृत्युंजय' जाप, बेटी ने पिता की सेहत को लेकर कराई पूजा
गोविंदा के जल्द से जल्द घर लौटने के लिए हर कोई दुआ कर रहा है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता से वापस आते ही सीधा अस्पताल गईं तो वहीं पिता के साथ हुए हादसे के बाद बेटी टीना ने भी उनके लिए पूजा करवाई। अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए 51 ब्राह्मणों ने मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया।
बीते दिन 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर से हर कोई परेशान हो उठा था। उनके मैनेजर ने बताया था कि कोलकाता के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे अभिनेता जब सुबह करीब पांच बजे अलमारी से अपने कपड़े निकाल रहे थे, तो उस दौरान उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर नीचे गिर गई थी।
स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं Shardiya Navratri के नौ रंग, तो आलिया भट्ट के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 अक्टूबर से Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत हो रही है। यह हिंदू धर्म के अहम पर्वों में से एक है। इस त्योहार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान नवरात्र के नौ रंगों का पालने करने के माता रानी की कृपा मिलती है। ऐसे में आप इन रंगों के आउटफिट्स के लिए आलिय भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
गाँधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ीं Alia Bhatt, वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश
स्वच्छ भारत मिशन के आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड एक्टर्स पीएम मोदी के इस मिशन के साथ जुड़ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पीएम मोदी के इस खास मिशन का हिस्सा बनीं। उन्होंने एक खास वीडियो मैसेज जारी किया है। एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म जिगरा में नजर आएंगी।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के नाम से एक कैंपेन चलाते हैं। ये एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका उद्देश्य सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। अब महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट भी इस मिशन से जुड़ गई हैं।
स्क्रीन के सामने से उठने नहीं देंगी ये 5 K-DRAMA सीरीज, किस OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट
K-Drama Series आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म आम इंसान की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यहां पर ऑडियंस को हर तरीका का कंटेंट देखने को मिलता है। हालांकि कोरियन ड्रामा सीरीज के लिए लोगों में एक अलग दीवानगी ही देखने को मिलती है। आज हम आपको उन पांच के-ड्रामा सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिसे देखने अगर आप बैठ गए तो पूरी देखकर ही उठेंगे।
कोरियन ड्रामा सीरीज की डिमांड दुनियाभर में बढ़ती ही जा रही है। सिर्फ विदेशो में ही नहीं, इंडिया में भी के-ड्रामा सीरीज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा से ज्यादा कोरियन ड्रामा सीरीज और फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है।
पाकिस्तानी फिल्म मौला जट्ट 2 के बैन के बीच भारतीय एक्टर ने RTI फाइल की, फवाद की फिल्म का सपोर्ट कर मांगा जवाब
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और माहिरा खान की फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट की भारत में रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ। पंजाब में भी फिल्म की रिलीज फिलहाल के लिए टाल दी गई है। हालांकि इस बीच ही भारतीय थिएटर एक्टर इमरान जाहिद ने फिल्म को लेकर RTI फाइल की है और बताया कि वह सरकार से क्या जानना चाहते हैं।
कैमरे के सामने Arbaaz Khan की पत्नी शूरा ने किया उन्हें Kiss, शर्म से लाल हुआ एक्टर का चेहरा
अरबाज खान फिल्मी परिवार से आने के बावजूद इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बना पाने में कामयाब रहे हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है जिसमें उन्हें कामयाबी ही मिली है। हाल ही उनके प्रोडक्शन की फिल्म बंदा सिंह चौधरी रिलीज होने वाली है। मंगलवार को इसका ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम रखा गया था।
बीते दिनों मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान की दूसरी शादी टॉक ऑफ द टाउन रही थी। इस कपल को कई जगह स्पॉट किया गया और दोनों को अक्सर एक दूसरे का ख्याल रखते देखा जाता है। दिसंबर 2023 में अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी।
Devara Worldwide Collection Day 5: 'देवरा' ने दुनियाभर में काटा गदर, रफ्तार से आगे बढ़ छू लिया ये आंकड़ा
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का आरआरआर के बाद से स्टारडम काफी बढ़ गया है। इस मूवी के दो साल बाद वह देवरा से सिल्वर स्क्रीन पर लौटे हैं जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को पसंद किया जा रहा है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी ठीकठाक कमाई कर रही है। मंगलवा को फिल्म ने दुनियाभर में कितना कमाया पढ़िये ये रिपोर्ट।
जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'देवरा' को अब तक अच्छा रिस्पांस मिला है। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को लोगों ने हरी झंडी दिखाई। देवरा न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अच्छा ही कर रही है।