Skip to main content

इंटरनेट पर इन चीजों को अभिशाप मानते हैं BB Ki Vines भुवन बाम, बोले- चाहता हूं लोग सिर्फ इस नाम से जाने

भुवन बाम सोशल मीडिया की फेमस पर्सनालिटी तो हैं ही लेकिन इसी के साथ ही उनकी एक्टिंग भी लोगों को बेहद पसंद आती है। उनकी वेब सीरीज ताजा खबर के पहले सफल सीजन के बाद मेकर्स इसका दूसरा सीजन भी लेकर आए। BB Ki Vines भुवन बाम ने हाल ही में बताया कि वह खुद को क्या कहलाना पसंद करते हैं। उन्होंने इंटरनेट के बढ़ते क्रेज पर भी बात की।

अपने यूट्यूब वीडियो बीबी की वाइंस से लोकप्रियता बटोरने वाले भुवन बाम उर्फ (बीबी) अब फिल्म और वेब सीरीज में अभिनय और फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं।

'मैं कभी सोच भी नहीं सकती कि...' ऊ अंटावा पर Shah Rukh Khan और विक्की कौशल का डांस देख सामंथा ने इस तरह किया रिएक्ट

शाह रुख खान अपनी बातों से हर सिचुएशन में कॉमेडी डालना अच्छी तरह से जानते हैं। हाल ही में हुए आईफा अवॉर्ड्स शो में ढेर सारी मस्ती की। इस बीच उन्होंने विक्की कौशल के साथ कुछ गानों पर डांस भी किया जिसमें से एक डांस नंबर उनका पुप्षा के ऊं अंटावा गाने पर था। अपने गाने पर शाह रुख खान का डांस देख सामंथा ने रिएक्ट किया है।

इस आईफा अवॉर्ड्स को शाह रुख खान ने होस्ट किया। लंबे समय बाद आईफा शो को होस्ट करने पर उन्होंने खुशी जताई। वहीं, उन्हें जवान फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। होस्टिंग के दौरान शाह रुख खान ने ढेर सारी मस्ती की। 

दीपिका पादुकोण को नहीं बर्दाश्त रणवीर सिंह का एक मिनट भी लेट आना, बेताबी में करने लगती हैं ये काम

दीपिका पादुकोण इस वक्त मम्मी की ड्यूटी पर हैं। अपनी फिल्मों से ब्रेक लेकर वह फिलहाल 22 दिन की बेटी के साथ पूरा-पूरा समय बिता रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं और अक्सर पोस्ट करती हैं। अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने बताया कि रणवीर अगर घर आने में लेट होते हैं तो वह क्या करती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह आठ सितंबर को माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने घर नन्ही परी का स्वागत किया था। बॉलीवुड की लीला इस वक्त अपने पैरेंटल पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं। फिल्मों से ब्रेक लेकर वह पूरी तरह से अपनी बेटी की देखरेख कर रही हैं।

'मुझे माफ कर देना', Khatron Ke Khiladi 14 की हार से टूटे Abhishek Kumar, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट

खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन खत्म हो गया है। मजबूत खिलाड़ियों में शुमार अभिषेक कुमार  के हाथ से एक बार फिर ट्रॉफी फिसल गई। खतरों के खिलाड़ी से हारने के बाद अभिषेक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही फैंस से एक वादा किया है। मालूम हो कि वह बिग बॉस 17 भी नहीं जीत पाए थे।

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को अपना विनर मिल चुका है। इस सीजन की ट्रॉफी शो के सबसे मजबूत खिलाड़ी करणवीर मेहरा को मिली है और फर्स्ट रनर-अप टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ रहीं।

Kangana Ranaut की Emergency जल्द हो सकती है रिलीज, CBFC के सुझाव पर फिल्म में होंगे कई बदलाव

एक्ट्रेस कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को लेकर रास्ता साफ होता दिख रहा है। ये मूवी पहले सितंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन कंट्रोवर्सी के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। वहीं अब फिल्म को लेकर राहत भरी खबर आई है। कंगना रनौत ने फिल्म में किए जाने वाले बदलाव पर सहमति दे दी है।

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज का उनके फैंस को लंबे समय से इंतजार है। सितंबर में रिलीज से कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई कि फिल्हाल 'इमरजेंसी' को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। वहीं, अब इसकी रिलीज का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

'अब होगा खेल शुरू', Do Patti में डबल रोल में दिखेगा Kriti Sanon का धमाका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

कृति सेनन और काजोल (Kajol) की मोस्ट अवेटेड मूवी दो पत्ती की जब से अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं। वहीं अब इस मूवी का छोटा सा वीडियो सामने आया है जिसमें कृति और काजोल अपने-अपने किरदार के धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। इसी के साथ दो पत्ती फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

तृप्ति दिमरि नहीं, Stree के साथ लीक होने वाला था विक्की का वो वाला वीडियो, 4 हीरोइनों के बाद विद्या हुईं फाइनल

विक्की विधा का वो वाला वीडियो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। कॉमेडी ड्रामा अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन ट्रेलर आउट होने के बाद से ही इसको लेकर बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने खुलासा किया है कि तृप्ति से पहले उन्होंने विद्या के रोल के लिए किन चार अभिनेत्रियों को कास्ट करने का सोचा था।

स्त्री 2 में अपने ह्यूमर से दिल जीतने वाले राजकुमार राव एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। अगले महीने उनकी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

बिग बॉस 18: 'काल' और 'कल' के बीच निकलेगा कंटेस्टेंट का कचूमर! शो का नया वीडियो बढ़ा देगा एक्साइटमेंट

बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। टीवी पर 17 सफल सीजन के बाद अब जल्द ही सलमान खान अपने 18वें सीजन के लिए तैयार हैं जिसके प्रोमो आउट होना शुरू हो गए हैं। अब हाल ही में सिकंदर एक्टर का एक और नया प्रोमो आया है जो फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर देगा।

सलमान खान के शो 'बिग बॉस सीजन 18' की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चंद दिनों के अंदर ही ये विवादित शो टेलीविजन पर लोगों का मनोरंजन करेगा।

फ्लाइट में कॉकरोच वाला खाना खाकर बिगड़ी दो साल के बच्चे की तबीयत, आगबबूला हुए अनुपम खेर

लोगों के खानों में मरे हुए जीव को लेकर कई वीडियोज सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे हैं। हाल ही में अनुपम खेर की एक्स स्टूडेंट ने दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट में कुछ ऐसा ही फेस किया। फ्लाइट अटेंडेंट ने जो उन्हें खाना सर्व किया उसमे मरा हुआ कॉकरोच मिला जिसको लेकर अनुपम खेर ने भी ट्वीट किया।

आजकल किसी भी रेस्टोरेंट से खाना मंगाने से पहले लोगों को कई-कई दफा सोचना पड़ता है। कभी आइसक्रीम में तो कभी खाने में अक्सर किसी मरे हुए जीव के निकलने की खबर सामने आती हैं।

King: 'डॉन' बनकर Shah Rukh Khan 48 साल के एक्टर संग मोल लेंगे दुश्मनी, 'किंग' के बर्थडे पर होगा डबल सेलिब्रेशन!

शाह रुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। लंबे समय से उनकी आगामी फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा हो रही है। अब इस फिल्म को लेकर कई बड़े अपडेट्स सामने आए हैं जो शायद फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल बढ़ा दें। जानिए इस बारे में।

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के चाहने वालों के लिए 2024 सुस्त रहा, क्योंकि उनकी कोई फिल्म इस साल सिनेमाघरों में नहीं आई। 2023 में शाह रुख खान ने पांच साल बाद वापसी की और एक ही साल में तीन हिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया। अब फिर से तूफान लाने की तैयारी कर रहे हैं।