IIFA 2024: रानी मुखर्जी का पल्लू पकड़कर स्टेज पर कुछ ऐसी हरकत करते दिखे शाह रुख खान, वीडियो हो गया वायरल
आईफा अवॉर्ड्स समारोह में विनर्स की अनाउंसमेंट होने के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस से महफिल में चार-चांद लगाई। किसी ने गाना गाया तो किसी डांस किया। इस बीच सारी लाइमलाइट राहुल और टीना यानी शाह रुख खान व रानी मुखर्जी चुरा ले गए। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रतिष्ठित फिल्म समारोह इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स अबु धाबी में आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म समारोह में शाह रुख खान ने होस्ट बनकर पूरी महफिल चुरा ली।
भूल भुलैया के सीक्वल से अक्षय कुमार को अनीस बज्मी ने नहीं किया था बाहर! डायरेक्टर ने अब जाकर खोला राज
भूल भुलैया का जब 2022 में सीक्वल बना था तो फैंस इस बात से काफी खफा थे कि अक्षय कुमार को रिप्लेस करके कार्तिक आर्यन को फिल्म में लिया जा रहा है। ऐसी कई खबरें सामने आई थीं कि अनीस बज्मी ने अक्षय की जगह फिल्म में कार्तिक को कास्ट किया है। अब हाल ही में निर्देशक ने बताया ये किसका फैसला था।
भूल भुलैया बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कुमार-विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।
पंजाब के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', SGPC ने किया एलान
विवादों में रही कंगना की फिल्म इमरजेंसी को सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने एलान किया है कि हिमाचल सांसदा और अभिनेत्री की फिल्म को पंजाब में नहीं चलने देंगे। शनिवार को हुई एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने इस बात का एलान किया। उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों में यह मूवी प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी।
'मैं अब दोबारा कभी उन्हें कम नहीं समझूंगी', एक फैन ने क्यों कही जाह्नवी कपूर के बारे में ये बात?
करण जौहर की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं जाह्नवी कपूर को अपने अभिनय के लिए सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी है लेकिन लगता है कि उनका समय अब बदल रहा है। सिर्फ देवरा पार्ट 1 के लिए जाह्नवी कपूर के काम को फैंस नहीं सराह रहे हैं बल्कि ओटीटी पर भी उनकी उलझ लोगों को पसंद आ रही है।
जाह्नवी कपूर वो स्टार किड हैं, जिनकी झोली फिल्मों से हमेशा भरी रही है। साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जाह्नवी इस साल बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं।
सिंघम Again Trailer Date: 'मंजुलिका' के बाद अब आ रहा है 'बाजीराव सिंघम', ट्रेलर रिलीज डेट कर लीजिए फटाफट नोट
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका देखने के लिए फैंस अभी से ही काफी उत्सुक हैं। भूल भुलैया 2 और सिंघम अगेन दोनों ही फिल्में फेस्टिवल के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। हाल ही में भूल भुलैया 3 का टीजर सामने आया था। अब रोहित शेट्टी भी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का टीजर रिलीज करने की तैयारी में हैं।
दिवाली के मौके पर इस बार बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया-3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' फेस्टिवल के मौके पर बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर बैठने के लिए लड़ेगी।
'कोई फर्क नहीं पड़ेगा जब तक', तारक मेहता की 'सोनू' उर्फ Palak Sidhwani के सपोर्ट में उतरीं 'रोशन भाभी'
साल 2008 में शुरू हुआ कॉमेडी सटायर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने काफी समय से टेलीविजन पर राज किया है। हालांकि अब ये शो मेकर्स और स्टारकास्ट के बीच चल रहे विवाद को लेकर ही चर्चा में आता है। सोनू का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस पलक सिंधवानी ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब उनके सपोर्ट में रोशन सिंह सोढ़ी भी आ गई हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) पिछले काफी समय से कास्ट को लेकर सुर्खियों में है। दया बेन से लेकर रोशन सिंह सोढ़ी सहित कई किरदार पिछले कई सालों में इस कॉमेडी सटायर शो को अलविदा कह चुके हैं।
रणबीर कपूर बर्थडे:- पापा की उंगली पकड़ तबेले में घूमती दिखीं Raha, आलिया ने बर्थडे बैश की दिखाई झलक
रणबीर कपूर के जन्मदिन पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पति को शुभकामनाएं दी हैं। आलिया ने खूबसूरत यादों से भरी फोटो सीरीज के साथ फैंस को रणबीर और उनकी लाडली के बीच का खूबसूरत बॉन्ड दिखाया है। देखिए आलिया भट्ट का दिल छू लेने वाला पोस्ट।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। उनका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं है। ऐसे में उनसे जुड़ी खूबसूरत यादों को आलिया भट्ट शेयर करती हैं।
'स्त्री 2' कहने वाली है बॉक्स ऑफिस को अलविदा? शुक्रवार को औंधे मुंह गिरा कलेक्शन
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री-2 ने एक लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को पीछे छोड़ा। इंडिया में कमाई के मामले में सिर्फ ये फिल्म जवान से पीछे थी। हालांकि जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 ने आते ही स्त्री-2 का शुक्रवार को सारा खेल बिगाड़ दिया है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघरों में पिछले 44 दिनों से लगी हुई है। 76 करोड़ से शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में अपना आतंक फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बिग बॉस 18 में दिल की धड़कनें बढ़ाने आ रहीं उर्फी जावेद की ग्लैमरस सिस्टर? Asfi Javed ने खुद बता दिया सच
ऊरफी जावेद के बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद ऐसी चर्चा हो रही थी कि उनकी बहन अस्फी जावेद (Asfi Javed) भी सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का हिस्सा बनेंगी। शो में अपनी एंट्री को लेकर अब खुद अस्फी ने साफ कर दिया है। उन्होंने बताया है कि वह बिग बॉस के घर में कैद होंगी या नहीं।
रणबीर कपूर बर्थडे...रिद्धिमा ने 'छोटू भाई' रणबीर कपूर पर लुटाया प्यार, 'प्राउड मॉम' नीतू ने यूं किया विश
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज 42 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच अभिनेता की बहन रिद्धिमा कपूर और मां नीतू कपूर ने उन्हें बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स शेयर किए हैं जो आपका भी दिल छू लेंगी। देखिए उनका पोस्ट।