Skip to main content

7 सर्जरी करवाने के बाद भी डिगा नहीं Chander Prakash का हौसला, KBC 16 को मिला अपना पहला करोड़पति

छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी टीवी शो की बात हो और उसमें कौन बनेगा करोड़पति का नाम शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। फिलहाल केबीसी सीजन 16 (KBC 16) को लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ये शो चर्चा में बना हुआ है। अब शो को चंद्र प्रकाश के तौर पर अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है।

Animal के लिए Tripti Dimri ने क्यों किया 'जोया भाभी' का रोल, बोलीं- 'मुझे कंफर्ट जोन में रहना पसंद नहीं

'तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। हर एक डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। बहुत जल्द वो राजकुमार राव के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म एनिमल के बाद मिली। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस किरदार पर बात की।

Entertainment News: 'देवरा को दो हिस्सा में लाना सोचा-समझा निर्णय', जूनियर NTR ने बताया अपना विजन

दक्षिण भारतीय सिनेमा में दो हिस्सों में फिल्में बनाना कोई नया ट्रेंड नहीं है। जूनियर एनटीआर ने कहा कि हमने पहले इसे दो पार्ट में बनाने के बारे में नहीं सोचा था़ लेकिन फिल्म में इतने किरदार हैं तो मैंने शिवा से कहा कि रुको मत लिखते जाओ। हम शूट करते गए। फिर हमारे एडिटर ने कहा कि अब तक पांच घंटे की फिल्म शूट हो चुकी है।

दक्षिण भारतीय सिनेमा में दो हिस्सों में फिल्में बनाना कोई नया ट्रेंड नहीं है। बाहुबली, केजीएफ, पोन्नियन सेल्वन समेत कई फिल्में दो हिस्सों में बन चुकी हैं। हालांकि इस ट्रेंड को फालो करने के लिए जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म देवरा को दो हिस्सों में नहीं बनाया है।

नींद भरी आंखों के साथ पापा Ranbir Kapoor की गोद में नजर आईं Raha, दादी ने चूमा तो चहक उठी बेबी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। डेढ़ साल की राहा की एक छोटी सी झलक मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कपूर फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा गया। पापा की गोद में राहा ने सभी का ध्यान खींचा।

किरण राव के सामने बड़ी चुनौती! Laapataa Ladies के बाद हिंदी फिल्म 'संतोष’ की हुई Oscar 2025 में एंट्री

बॉलीवुड के गलियारों से एक और अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज के ऑस्कर 2025 में भेजे जाने की बात सामने आई थी। अब खबर है कि एक और हिंदी फिल्म की ऑस्कर में एंट्री हो गई है लेकिन इसे भारत नहीं यूके की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया है।

'ओ सजनी रे..', Laapataa Ladies के Oscar 2025 में शामिल होने पर भारतीय रेलवे ने मनाया जश्न

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज को इंडियन ऑडियंस का बेहद प्यार मिला था। 4 से 5 करोड़ के बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 24 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था। इस भारतीय फिल्म को ऑस्कर 2025 में शामिल किया गया है। फिल्म को मिली इस सफलता को इंडियन रेलवे ने भी सेलिब्रेट किया है।

किरण राव के निर्देशन में बनी कम बजट की फिल्म 'लापता लेडीज' को इस वक्त हर कोई सेलिब्रेट कर रहा है। चार फिल्मों को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। आमिर खान और किरण राव तो पहले ही फिल्म के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए अपनी खुशी व्यक्त कर चुके हैं।

Devara Advance Booking Day 2: पहले ही दिन 100 करोड़ कमाएगी 'देवरा'? एडवांस बुकिंग में 200 प्रतिशत ज्यादा की कमाई

जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा को रिलीज होने में ज्यादा दिनों का समय नहीं रह गया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है। वहीं इंडिया में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। देवरा फिल्म के जो आंकड़े सामने आए हैं उसे देख इसके पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई के आसार जताए गए हैं।

Adnaan Shaikh ने संगीत सेरेमनी में दुल्हन के साथ ली शानदार एंट्री, Bigg Boss की पलटन भी आई नजर

बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह आयशा नाम की लड़की के साथ निकाह करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने हल्दी फंक्शन सेलिब्रेट किया। बीती रात को अदनान का संगीत फंक्शन था जहां वह अपनी दुल्हन के साथ पहुंचे और इस पार्टी में टीवी के कई नामी सितारे भी दिखाई दिए।

बिग बॉस ओटीटी 3 से पॉपुलर हुए डिजिटल क्रिएटर अदनान शेख शादी करने जा रहे हैं। 23 सितंबर तक अदनान के प्री-वेडिंग फंक्शन चले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ वेन्यू में शानदार एंट्री ली।

Adnaan Shaikh की शादी का वीडियो आया सामने, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा को दुल्हन बनाने की चेहरे पर दिखी खुशी

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट अदनान शेख (Adnaan Shaikh) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ निकाह कर लिया जिसके कुछ वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आए तो लोग उन्हें बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाए। अब इस पॉपुलर यूट्यूबर की शादी का वीडियो सामने आया है।

Kangana Ranaut ने बताया फिल्म इंडस्ट्री में कैसे होता है शोषण, दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को भी लिया आड़े हाथ

बिंदास होकर बात करने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के शोषण पर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक महिला का शोषण करने के लिए कैसे-कैसे हथकंडे अपनाए जाते हैं। अपनी बात को रखते हुए उन्होंने सरोज खान के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में दुष्कर्म की बात की थी।