बरेली: अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में 31 मार्च को होगा भंडारा व रुद्राभिषेक
RGANews Bareilly
बरेली: बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरम्भ होने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बरेली-बदायूं द्वारा 31 मार्च को जिला बदायूं में भंडारा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी उपजा प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रधान संजय पाराशरी ने दी। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बदायूं के अल्फा सराय शिवनगरी में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं बाबा का रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब में प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, विजय सिंह, अरविंद कुमार, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र अटल, दीपक शर्मा, कुमार विनय, शुभम ठाकुर, सुयोग्य ठाकुर, राहुल गुप्ता, राजेश सक्सेना, किशोर कुमार और शशांक ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 6 views