Skip to main content

Rga news

फर्जी TET सर्टिफिकेट लगाने में 4 टीचरों को डिसमिस कर दर्ज कराई FIR, अलीगढ़ और हाथरस के रहने वाले थे आरोपि

सीतापुर में फर्जी टीईटी प्रमाणपत्रों के आधार पर सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले चार बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये शिक्षक अलीगढ़ ...और प

  1. फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र लगाकर सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले बर्खास्त किए जा चुके चार शिक्षकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। बीईओ की तहरीर पर दो एफआइआर सकरन थाने व दो बिसवां कोतवाली में दर्ज की गई हैं।

अलीगढ़ के बहादुर गांव की विनेश बिसवां के प्राथमिक विद्यालय अशरखपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। अलीगढ़ के ही नगला घना के मनोज कुमार प्राथमिक विद्यालय बोहरा प्रथम में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।

अध्यापक के रूप में हुई थी तैनाती

वहीं, हाथरस के करसोरा निवासी नरेंद्र सिंह तोमर सकरन के प्राथमिक विद्यालय जिजौली में सहायक अध्यापक और हाथरस के बिसावर निवासी मुकेश कुमार सकरन के प्राथमिक विद्यालय अरुवा में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे।

काउंसिलिंग में प्रस्तुत अंक पत्रों का सत्यापन परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से कराया गया था। जांच रिपोर्ट में टीईटी के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। जिसके बाद विभाग ने नोटिस जारी की थी। निर्धारित समयावधि में कोई जवाब व साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर निलंबन के बाद सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इन सभी को जिले में 2024 में नियुक्ति मिली थी। बिसवां व सकरन के बीईओ ओंकार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी।