Skip to main content

Rga news

होर्मुज ने फंसे जहाजों को देने पड़ेंगे 20 लाख डॉलर, तब ईरान से मिलेगी परमिशन; लागू हुआ नियम

अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों से 20 लाख डॉलर का ट्रांजिट शुल्क लेना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति पेजेशकियान न ...और पढ़ें

होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को वहां से निकलने के लिए 20 लाख डॉलर का ट्रांजिट शुल्क चुकाने को कहा

 नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल के साथ बीते 24 दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पूरी पकड़ बनी हुई है। ईरान ने पिछले दिनों होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को वहां से निकलने के लिए 20 लाख डॉलर का ट्रांजिट शुल्क चुकाने को कहा था, जिसका पालन शुरू हो गया है

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक्स पर लिखा कि होर्मुज जलमार्ग दुश्मनों को छोड़कर सभी के लिए खुला है। ईरान के सांसद अलादीन बोरूजर्दी ने सरकारी चैनल आईआरआईबी से बातचीत में कहा कि इस नीति को पहले ही लागू किया जा चुका है।