दिल्ली: अपनी बेटियों को उतारा मौत के घाट, आखिर मां ने क्यों उठाया ये कदम?
Delhi Crime News: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने दो सगी बहनों की हत्या के आरोप में उनकी मां सुनीता अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, 5 फरवरी गुरुवार शाम करीब 6:10 बजे मालवीय नगर के एफ ब्लॉक स्थित एक मकान से इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल होने पर अलग-अलग कमरों में दो युवतियों राधिका अरोड़ा (33) और गुनीशा अरोड़ा (28) के शव मिले। राधिका के चेहरे पर तकिया रखा था, जबकि दूसरी का गला क्रैप बैंडेज से दबाया गया था। दोनों के हाथों पर कट के निशान भी पाए गए। मौके पर उनकी मां सुनीता अरोड़ा बेहोशी की हालत में मिलीं थीं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच के दौरान घटनास्थल से फिनाइल की पीसी हुई गोलियां भी बरामद हुई थी, जिससे आशंका जताई गई कि महिला ने बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश की। तीन दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया।
- सूत्रों के अनुसार, आरोपी महिला पिछले 8-9 साल से जॉइंट फैमिली में नहीं रहनाचाहती थीं। वह पति पर अलग रहने का दबाव बना रहीं थीं। वहीं, पति सुधांशु अरोड़ा का कपड़ों का कारोबार भी पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। फरवरी 2023 में सुनीता की बड़ी बहन की मौत के बाद वह करीब ढाई साल तक मुंबई में बहन के घर रहीं और सितंबर 2025 में दिल्ली लौटीं।
छोटी बेटी नौकरी न मिलने से परेशान थी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि छोटी बेटी गुनीशा एलएलबी करने के बावजूद नौकरी न मिलने से काफी परेशान थीं। वह मानसिक तनाव में थीं और कथित तौर पर घर में हो रहे झगड़ों के चलते अपनी मां से बार-बार मरने की बात कहती थीं। वहीं, बड़ी बेटी राधिका 'स्पेशल' थीं और घर पर ही रहती थीं। लगातार बढ़ते तनाव और पारिवारिक कलह ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
पहले बड़ी बेटी की गला दबाकर हत्या की
शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि महिला ने पहले बड़ी बेटी की गला दबाकर हत्या की और फिर छोटी बेटी को मार डाला। इसके बाद खुद फिनाइल की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ जारी है, हालांकि वह कई बार अस्वस्थता का हवाला देकर चुप हो जाती है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे मानसिक स्थिति, पारिवारिक दबाव और अ
- Log in to post comments
- 5 views