Skip to main content

बाइक बनी आग का गोला भीषण आग ने लिया विकराल रूप मची अफरा तफरी

RGANews UP

बैतूल : इन दिनों गर्मी का तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में एमपी के बैतूल में शुक्रवार दोपहर को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक आग का गोला बन गई। भीषण आग ने देखते ही देखते ऐसा विकराल रूप ले लिया कि कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर भारी जाम लग गया।

दरअसल एक युवक अपनी बाइक को बंद हो जाने के बाद धक्का देकर ले जा रहा था। तभी कॉलेज चौक पर अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे आग और भी भड़क गई और पूरी बाइक चंद मिनटों में जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस घटना ने एक बार फिर बाइक के सफर में सुरक्षा और सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Category