बरेली:डीआईजी ने 131 लाभार्थियों को 5 करोड़ का ऋण वितरण
RGANews Bareilly
बरेली। कचहरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा मे बुधवार को लोन मेले मे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 131 लाभार्थियों को लगभग 5 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी अजय कुमार साहनी, अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम जे देश दीपक सिंह, लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार, बरेली मंडल के उप महाप्रबंधक सुमन बक्शी, क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार राय, क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक मंजुलिका अमरनानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ग्राहकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैंक की योजनाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देने और छोटे व्यवसायों को मजबूती देने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के क्रम मे भोजीपुरा शाखा के नए परिसर का उद्घाटन किया गया। भोजीपुरा के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।।
- Log in to post comments
- 7 views