थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अपहरण से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक-26.03.2026 को उप निरीक्षक राम विचार मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0-94/2026 धारा 137(2),87,61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आमिर खान पुत्र जहीर निवासी बीरी समसुद्दीन पुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को नायरा पेट्रोल पंप निजमापुर शाहगंज से गिरफ्तार किया गया । उक्त प्रकरण में आवेदक श्री दिलशाद पुत्र नसरुद्दीन ग्राम दंडवारा खुर्द थाना शाहगंज जिला जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक-24. 3.2026 को मेरी नाबालिक लड़की को अरबाज पुत्र जहीर ग्राम बीरी समसुद्दीन पुर थाना खुटहन जिला जौनपुर ने शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया। भगाने में आमिर पुत्र जहीर का पूरा सहयोग है। ये अरबाज का भाई है । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-94/2026 धारा 137(2),87,61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत था। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.आमिर खान पुत्र जहीर निवासी बीरी समसुद्दीन पुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 रामविचार थाना शाहगंज जौनपुर।
3.का0 मनीष कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
ADG Zone Varanasi
UP Police
Mission Shakti Uttar Pradesh
- Log in to post comments
- 8 views