बक्शा शिवगुलामगंज हाइवे पर टायर फटने से पिकअप पलटी
(ड्राइवर सुरक्षित, हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा)
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में शिवगुलामगंज मोड़, एनएच 731 पर बृहस्पतिवार को एक पिकअप का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक सुरक्षित रहा।
यह घटना दोपहर करीब 3:40 बजे हुई। पिकअप (UP 62 AT 8495) पर जय मां शारदा ट्रेडिंग कंपनी, इस्मैला शिवापार, जौनपुर से पशुओं के लिए चूनी-चोकर लदा था, जो सड़क पर बिखर गया। चालक रविंद्र यादव, जो इस्मैला कुद्दुपुर, थाना लाइन बाजार का निवासी है, जौनपुर से बदलापुर जा रहा था।
टायर फटने के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। एम्बुलेंस चालक व कर्माचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पिकअप चालक को वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण एनएच 731 पर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की मदद से पिकअप पर लदे चूनी-चोकर को दूसरी पिकअप में स्थानांतरित किया गया और पलटी हुई पिकअप को हाईवे से हटाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।
इसी दौरान, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के पीछे आ रही एक एम्बुलेंस (UP 32 FG 0716) के चालक और कर्मचारियों ने मदद के लिए वाहन रोका। पिकअप चालक को निकालने के प्रयास में एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की सहायता से एम्बुलेंस को खाई से बाहर निकाला गया।
- Log in to post comments
- 9 views