Skip to main content

लखनऊ: 19,778 प्रीपेड मीटर की बत्ती बंद, पानी तक को तरसे, मुख्य अभियंता बोले- बैलेंस नहीं तो बिजली नहीं

RGANews Lucknow

प्रीपेड मीटर में बैलेंस न होने के कारण उपभोक्ताओं की बिजली बंद कर दी गई। वहीं, कई उपभोक्ता ऐसे भी रहे जिन्होंने बिल दिया पर बिजली का कनेक्शन शुरू नहीं हुआ। इस पर उपभोक्ताओं ने कार्यालय में हंगामा किया। 

बिजली महकमे ने शनिवार सुबह आठ बजे से माइनस बैलेंस वाले बकायेदारों के प्रीपेड मीटरों की बत्ती बंद करना शुरू किया। एक घंटे के भीतर 19,778 घरों, दुकानों व कार्यालयों में अंधेरा हो गया। माइनस बैलेंस के मिले मेसेज के आधार पर बकायेदारों ने रकम को जमा कर दिया। मगर, उसमें भी 30 फीसदी बकायेदारों की बिल जमा होने पर ऑटोमेटिक बत्ती चालू नहीं हुई। ऐसे बकायेदारों ने हुसैनगंज कॉल सेंटर सहित सभी कलेक्शन कार्यालयों में हंगामा किया। 

शनिवार को 6294 कनेक्शन अमौसी, 3269 गोमतीनगर, 4207 जानकीपुरम व 6008 कनेक्शन लखनऊ मध्य जोन में कटे। दोपहर दो बजे तक बकायेदारों ने 2.17 करोड़ के बिल भी जमा किए। हालांकि, शाम छह बजे तक हुसैनगंज कॉल सेंटर, इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी, पुरनिया उपकेंद्र व मंत्री आवास उपकेंद्र स्थित कार्यालयों में बिल जमा करने कटी बिजली को चालू कराने के लिए जूझते रहे। इससे लोगों को बिजली के संग पानी को भी तरसना पड़ा। 

जब तक प्लस बैलेंस नहीं होगा, तब ऑटोमेटिक बत्ती नहीं जुड़ेगी 
लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन बकायेदारों की बिल जमा करने के बाद भी बिजली ऑटोमेटिक चालू नहीं हो रही उनका बैलेंस प्लस नहीं होगा। प्लस बैलेंस का मेसेज सिस्टम पर पहुंचते ही इंटेली स्मार्ट कंपनी के ऑपरेटर कमांड देकर उन्हें जोड़ देते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिल जमा करने से पहले अपने पास के कार्यालय या हेल्पडेस्क पर जाकर जमा होने वाली रकम की जानकारी हासिल कर लें। उपभोक्ता के खाते में बैलेंस प्लस होते ही बत्ती चालू हो जाएगी। 


 

 

News Category

Place