Skip to main content

नई बस्ती शिव मंदिर से माता रानी की अखंड ज्योति पूर्णागिरी धाम के लिए हुई रवाना

RGANews Bareilly Mudit Pratap Singh

फतेहगंज पश्चिमी _  कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पर स्थित शिव मंदिर से आज 28 मार्च शनिवार को माता रानी की भव्य ज्योति पदयात्रा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ पूर्णागिरि रवाना हुई। भव्य ज्योति पदयात्रा में  सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार महंत सूरज राठौर ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर हर साल की तरह इस साल भी हिमाचल प्रदेश से ज्वाला देवी मंदिर से अखंड ज्योत लाकर कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पर स्थित शिव मंदिर पर माता रानी की 9 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया जाता है उसके के बाद 10 वें दिन माता रानी की अखंड ज्योत पूर्णागिरि पदयात्रा जाने से पहले  सुबह से ही मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख समृद्धि और देश में अमन और शांति की कामना की। आज शनिवार को लगभग 12 बजे अखंड ज्योति पदयात्रा का शुभारंभ हुआ तो माता रानी के भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े,  जैसे ही माता रानी की पालकी अखंड ज्योत पदयात्रा कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर पहुंची तो सभासद प्रदीप गुप्ता ने अखंड ज्योत पदयात्रा में जाने वाले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं का फूल माला पहनाकर फूल वर्षा कर स्वागत किया। और सभी भक्तों को कोल्ड ड्रिंक और फल फ्रूट वितरण किये। ‌यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के हाथों में ध्वज और धार्मिक पताकाएं लहराती नजर आईं। कई श्रद्धालु हाथ में ध्वज और माथे पर लाल चुनरी धारण किए हुए थे। इस दौरान पुरुषों और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। अखंड ज्योत पदयात्रा का विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप, व्यापारी सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, एवं कस्बा वासियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। 
महंत सूरज राठौर और जगदीश राठौर ने बताया कि शनिवार 28 मार्च से प्रारंभ हुई अखंड ज्योति पदयात्रा लगातार चार दिनों तक पैदल यात्रा करने के बाद 31 तारीख की रात में पूर्णागिरि धाम पहुंचेंगे और सुबह 1 तारीख को सुबह अखंड ज्योत अर्पित करेंगे। उसके बाद सिद्ध बाबा के दर्शन करने के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा और 2 तारीख की सुबह कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में वापस लौटकर दो दिन विश्राम करने के बाद शिव मंदिर पर माता रानी का जागरण करने के बाद विशाल भंडारा कराया जाएगा। अखंड ज्योत पदयात्रा में जाने वालों में महंत सूरज राठौर, महंत जगदीश राठौर, वीरेंद्र राठौर, रामु राठौर, सुशील सिंह, राकेश राठौर, जयप्रकाश शर्मा, रामचंद्र राठौर, सभासद प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पान सिंह, राजकुमार, राम सेवक, महेंद्र, सोनू, सनी, प्रेमी, रोहित, आकाश, विकास, मिथुन, राजेंद्र, नरेश भोले, मुकेश, मनीश, राजीव, अनिल, हरिराम, उमेश, ओमकार, ओमवीर ,पूसे, ओमपाल, हरचरण, राहुल, रनवीर, विजय, दिनेश, तोताराम आदि भक्ति गण शामिल रहे।
पदयात्रा के दौरान पुलिस बल मुस्तैदी के साथ तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न  रही।

News Category