Skip to main content

जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद—वायरल वीडियो से भी जुड़ा मामला गरमाया

RGANews Bareilly 
बरेली। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित आरोपी कृष्ण ठाकुर उर्फ मिथुन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी 28 मार्च 2026 को रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना में वांछित था।
29 मार्च को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
जिला बदर के बावजूद कर रहा था अपराध
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही जिला बदर घोषित था, इसके बावजूद वह क्षेत्र में रहकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने उसे 6 माह के लिए जिला बदर किया था, लेकिन उसने आदेश का उल्लंघन किया।
लंबा आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह हिस्ट्रीशीटर श्रेणी में आता है।
वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा
इसी बीच क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर “लव जिहाद” और अवैध बसौली से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में ऋषभ ठाकुर के जिला बदर होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है।
👉 पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें