Skip to main content

बरेली में गौकशी का पर्दाफाश: 135 किलो मांस के साथ महिला गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

RGANews Bareilly 

बरेली: थाना भोजीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल में दबिश देकर एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया, जबकि उसके तीन बेटे मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में अवैध रूप से गोवंशीय पशु का वध कर मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। मौके से गुड्डी पत्नी यामीन उर्फ मोती को गिरफ्तार कर लिया गया।
दबिश के दौरान पुलिस को करीब 135 किलो गोवंशीय मांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और दो रस्सियां बरामद हुईं। वहीं महिला के तीन बेटे—रिजवान, फईम और अजीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया कि वह अपने बेटों के साथ मिलकर आवारा गोवंश को पकड़कर उनका वध करते थे और मांस बेचकर घर का खर्च चलाते थे। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 190/26 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।