Skip to main content

गौराबादशाहपुर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

RGANews Jaunpur

जौनपुर: नगर पंचायत गौराबादशाहपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सभी ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अजित प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

News Category