Skip to main content

RGANews Jaunpur

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिस कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई-

आज दिनांक 31.03.2026 को जनपद जौनपुर से अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर कुल 03 पुलिसकर्मी ( 01 उपनिरीक्षक, 01 उर्दू अनुवादक, 01 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस) सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उपहार, स्मृति चिन्ह देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची-
1. उ0नि0 चन्द्रमोहन यादव 
2. मु0आ0 रामजी राय उर्दू
3. अनुवादक अफजालुल हक खां