थाना पवाँरा, जनपद जौनपुर
थाना पवाँरा पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन मे उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 30.03.2026 को 01 वारण्टी अभियुक्त मु0नं0 100/24 धारा- 279/304ए/427 भादवि थाना जलालपुर जनपद जौनपुर ता0 पेशी 30.03.2026 सम्बन्धित मा0 न्यायालय ग्राम न्यायालय तहसील केराकत जौनपुर से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त 1.हरिशँकर पुत्र विश्वनाथ उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर सवाई थाना पवारा जनपद जौनपुर को उनके घर ग्राम रामपुर सवाई से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । वारण्टी उपरोक्त के विरूद्ध माननीय न्यायालय उपरोक्त द्वारा एनबीडब्ल्यू / गिरफ्तारी अधिपत्र निर्गत किया गया था उक्त आदेश के अनुपालन में वारन्टी उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त / वारण्टी –*
1.हरिशँकर पुत्र विश्वनाथ उम्र करीब 52 वर्ष निवासी ग्राम रामपुर सवाई थाना पवारा जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0नं0100/24 धारा279/304ए/427 भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 जयप्रकाश प्रसाद थाना पवारा जनपद जौनपुर।
2.का0 रोहित कुमार थाना पवारा जनपद जौनपुर।
- Log in to post comments
- 7 views