Skip to main content

अर्ष एकेडमी स्कूल में रिजल्ट डे और एनुअल फंक्शन का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ केवी त्रिपाठी

बरेली: आज  फरीदापुर चौधरी स्थित अर्श अकैडमी में रिजल्ट डे और ऐनुअल फंक्शन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी उपस्थित रहे ।

अकैडमी के प्रबंधक शोएब राजा ने सभी मेहमानों का फूल मलाऐ पहनाकर स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रत्याशी  गुरु जी डॉ के० बी०  त्रिपाठी ने मेधावी बच्चों को ट्रॉफी , मेडल ,गिफ्ट देकर सम्मानित किया  और साथ ही उनके पेरेंट्स को भी सम्मानित किया ।

इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी०  त्रिपाठी ने कहा की शिक्षा ही जीवन का मूल मंत्र है उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सब भविष्य के एक मजबूत स्तंभ हो शिक्षा की रोशनी हर तरह के अंधेरे को दूर करती है और सही मार्ग पर लेकर जाती है परिस्थितियों कितनी भी कठिन क्यों ना हो हमें अपने प्रयास निरंतर जारी रखना चाहिए सफलता अवश्य मिलती है ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान,  हाजी अशरफ नूरी , प्रधानाचार्य रजिया मैम , फरीन मंतशा , जीनत मैम और बडी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे ।


भवदीय
जिया उर रहमान 
जिला उपाध्यक्ष /मीडिया प्रभारी  जिला कांग्रेस कमेटी

News Category