मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे ने पुलिस के संहयोग से पकड़ी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली ट्रक चालक फरार
RGANews Bareilly Mudit Pratap Singh
फतेहगंज पश्चिमी: नेशनल हाइवे पर वहगुल नदी के पुल के पास वैष्णो ढावा के सामने बरेली मंडल उप निदेशक गायत्री पांडेय ने अपनी टीम अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदा ट्रक पकड़ा है। यह प्रतिबंधित मछली पश्चिमी बंगाल से हरियाणा ले जाई जा रही थी। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी पहुंच गए।
बरेली मत्स्य विभाग की अधिकारी गायत्री पांडे एवं अनकी टीम ने प्रतिबंधित मांगुर मछली का सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला लैब भेजा है। बरेली मंडल की उप निदेशक गायत्री पांडेय ने बताया उनको सूचना मिली प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को ट्रक के द्वारा पश्चिमी बंगाल से हरियाणा के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर भरोसा करके मत्स्य टीम ने मीरगंज राजस्व विभाग और स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से पीछा किया तो तस्कर और चालक ट्रक को हाइवे के बैगुल नदी पुल के पास खड़ा करके भाग गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 20 से 25 कुंतल मछली (10 दिन के बच्चे) बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।
सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह के निर्देश पर नायब तहसील दार अरविंद कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार भी पहुंच गए। टीम ने मछली का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब के लिए भेजा है। पकड़े गए ट्रक फतेहगंज पश्चिमी थाने में खड़ा करा दिया गया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया लखनऊ लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बरेली मंडल उपनिदेशक गायत्री पांडे ने बताया की थाई मांगुर मछली खाने से कैंसर हो सकता है। यह प्रतिबंधित मांगुर मछली सबसे ख़तरनाक है। इस वजह से भारत में इस मछली पर बैन है।
- Log in to post comments
- 8 views