Skip to main content

बरेली जिलाधिकारी के प्रयासों से जनपद को मिली विकास की सौगात

RGANews Bareilly 

बरेली: जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अथक प्रयासों से जनपद बरेली को विकास की सौगात मिली है। जिसके अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत जनपद बरेली को 98 कार्यों की रू0 4763.95 लाख (रूपये सैंतालिस करोड़ तिरसठ लाख पंचान्नबे हजार मात्र जी०एस०टी० सहित) की लागत पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 2289.00 लाख (रूपये बाईस करोड़ नवासी लाख मात्र) की धनराशि जिलाधिकारी के निवर्तन पर शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन रखे जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए इन कार्यों हेतु ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

जनपद बरेली के त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहरी क्षेत्र के स्वीकृत कार्यों हेतु प्रथम किश्त की अवमुक्त धनराशि रू0 480.00 लाख (रूपये चार करोड़ अस्सी लाख मात्र) एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वीकृत कार्यों हेतु प्रथम किश्त की अवमुक्त धनराशि रू0 1809.00 लाख (रूपये अठ्ठारह करोड़ नौ लाख मात्र) कुल अवमुक्त धनराशि रू० रू0 2289.00 लाख (रूपये बाईस करोड़ नवासी लाख मात्र) कोषागार से आहरित कर कार्यदायी संस्था-ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, बरेली को उपलब्ध कराये जाने हेतु  कार्यकारी आदेश जिसमें कार्य का विवरण तथा शर्तों एवं प्रतिबन्धों का उल्लेख किया गया है।