Skip to main content

ठाकुरद्वारा मंदिर और शनि देव मंदिर पर हनुमान जी का जन्मोत्सव उत्सव मनाने के बाद हुआ भंडारा

RGANews Bareilly 

फतेहगंज पश्चिमी: कस्बे में मोहल्ला साहूकारा में ठाकुरद्वारा मंदिर पर  हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जय श्री राम और पवन पुत्र हनुमान के जयकारे  लगाए। इस दौरान भक्ति का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार कस्बे के प्रमुख समाजसेवी व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि आज 2 मार्च दिन गुरुवार को ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी एवं व्यापारियों के सहयोग से आज हनुमान जयंती एवं हनुमान जन्मोत्सव पर ठाकुरद्वारा मंदिर में सुबह लगभग आठ बजे पंडित सूर्य प्रकाश पाठक एवं पंडित प्रवन पांडे के द्वारा भगवान श्री राम और पवन पुत्र हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना कर हवन कराया गया इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।  इसके उपरांत कस्बे की में मार्केट में गंगवार मेडिकल स्टोर के पास दोपहर में लगभग 12 बजे शनि देव मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में कस्बा वासियों और दूरराज ग्रामीण क्षेत्र से साप्ताहिक बाजार करने आए लोगों ने भंडारे में पहुंचकर पूड़ी, सब्जी, हलवा का प्रसाद ग्रहण कर आनंद लिया। देर रात लगभग 9 बजे केक काटकर  पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। उसके बाद भजन कीर्तन करने के उपरान्त भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजनों पर जमकर डांस किया।  कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता दीपक गोयल, व्यापारी सतीश गुप्ता राज कपूर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल,अमित सिंह, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला,  नितिन गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, प्रेमपाल गंगवार, मयंक अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, रजत बंसल, मोनू रस्तोगी, पंकज गोयल प्रवीन गोयल सहित अन्य व्यापारी और कस्बे के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

News Category