Skip to main content

RGANews Bareilly 

बरेली आज  किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल ने बीते दिनों हुई 4 करोड़ की बीज लूट पर आज बिसौली में आज अपराह्न 1 बजे उप जिला मजिस्ट्रेट, बिसौली के कार्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम से 4 करोड़ रुपये की बीज लूट मामले की जांच में अपना पक्ष रखा ।
 

उप कृषि निदेशक के पत्र के जवाब में संयोजक ग्राम बगरैना (थाना वजीरगंज) की इस बड़ी लूट की शिकायतकर्ता की हैसियत से जांच समिति के समक्ष विस्तृत दस्तावेज और साक्ष्य पेश किए

इस मामले में बरेली मंडल के लगभग 4000 किसानों की 10,000 क्विंटल गेहूँ (कृषि उपज/बीज) की अवैध जब्ती और लूट का आरोप है।
जांच समिति के समक्ष रखे जाने वाले प्रमुख बिंदु:

•  घटना का पूरा विवरण एवं शपथ-पत्र
•  लोन अनुबंध, गोदाम किराया, आर्या कोलैटरल रिपोर्ट, पुलिस शिकायत आदि दस्तावेज
•  सांसदों एवं विधायकों द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को SIT गठन हेतु भेजे गए पत्र
•  राष्ट्रपति याचिका एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण
मुख्य मांगें:

•  निष्पक्ष जांच कर संयुक्त जांच समिति (SIT) गठित करने की अनुशंसा
•  दोषी कंपनियों व अधिकारियों पर आपराधिक एवं सिविल कार्रवाई
•  किसानों की उपज की वापसी या बाजार मूल्य, ब्याज एवं क्षतिपूर्ति सहित मुआवजा
•  सत्याग्रह कर रहे किसानों की सुरक्षा


संयोजक ने कहा कि वे जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे तथा आशा करते हैं कि जांच शीघ्र पूर्ण कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसानों को न्याय मिलेगा।
आन्दोलन के प्रतिनिधिय के रूप में विपिन पटेल राम ,आसरे गंगवार ,अरविंद पटेल ,उल्फत सिंह कठेरिया ,जगदीश सरन आदि लोग उपस्थित रहे । 
भवदीय

डॉ हरीश गंगवार 
मोबाइल: 9412603772
ईमेल: kishansatyagrahably@gmail.com

संयोजक  बरेली किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति

News Category