RGANews Bareilly
4 करोड़ की बीज लूट मामला: किसानों ने ज़िलाधिकारी बदायूं द्वारा गठित जांच समिति के समक्ष रखा अपना पक्ष
हमारी मेहनत छीनी गई, न्याय मिलने तक सत्याग्रह जारी रहेगा
बरेली: किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक डॉ. हरीश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पीड़ित किसानों का प्रतिनिधि मंडल बदायूँ जिले के उप जिला मजिस्ट्रेट, बिसौली के कार्यालय में जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति के समक्ष उपस्थित हुआ।
प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के गोदाम (ग्राम बगरैना, थाना वजीरगंज, बदायूँ) से लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 क्विंटल गेहूँ की कथित अवैध लूट और जब्ती के मामले में किसानों का पक्ष मजबूती से रखा।
डॉ. हरीश कुमार गंगवार ने कहा,“हम धरती पुत्र किसान हैं। हमारी मेहनत की उपज छीन ली गई है। हम न्याय की अंतिम सांस तक इस लड़ाई को लड़ेंगे। जांच समिति से अपील है कि किसानों के आँसुओं और लंबे संघर्ष को नजरअंदाज न किया जाए।”
राम आसरे गंगवार ने कहा, “सरकारी दस्तावेज और अनुबंधों के बावजूद किसानों की उपज लूट ली गई। यह न केवल किसानों के साथ अन्याय है, बल्कि पूरे कृषि व्यवस्था पर सवाल है।
उल्फत सिंह कठेरिया ने कहा, “हम महीनों से सत्याग्रह कर रहे हैं। परिवारों की स्थिति बेहद खराब है। जांच समिति को हमारी पीड़ा समझनी चाहिए और SIT गठन की सिफारिश करनी चाहिए ताकि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो।”
अरविंद पटेल ने कहा, “4000 से ज्यादा किसान इस घोटाले से प्रभावित हैं। हमारी उपज और बीज वापस नहीं मिले तो किसान कैसे खेती करेंगे? हम शांतिपूर्ण तरीके से न्याय मांग रहे हैं ।
आंदोलन के अन्य प्रतिनिधियों में विपिन पटेल राम, जगदीश सरन आदि किसान नेता भी शामिल रहे।
भवदीय
डॉ. हरीश कुमार गंगवार
संयोजक, बरेली किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति
मोबाइल: 9412603772
- Log in to post comments
- 10 views