Skip to main content

मीडिया हाउस पहुँचे डीआईजी अजय सहानी, मेयर उमेश गौतम हुआ भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकारों ने गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन, शहर के विकास और मीडिया की भूमिका पर हुई चर्चा

बरेली भारत समाचार मीडिया हाउस में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब डीआईजी अजय सहानी, मेयर उमेश गौतम और सीओ आशुतोष शिवम का आगमन हुआ। इस दौरान मीडिया संस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मोके पर वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, शिव शर्मा, संजय शर्मा, कृष्णा चौधरी और नीरज आनंद ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

आगंतुक अधिकारियों ने भी मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने और प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम मीडिया ही करता है।

डीआईजी अजय सहानी ने कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जनसहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। वहीं मेयर उमेश गौतम ने शहर में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी और नगर निगम की प्राथमिकताओं को साझा किया। सीओ आशुतोष शिवम ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की तैयारियों पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर मीडिया कर्मियों और अधिकारियों के बीच संवाद भी हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर बेहतर समाज निर्माण के लिए सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

News Category