Skip to main content

कांग्रेस के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जी की जयंती की पूर्व संध्या पर “सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया

RGANews Bareilly 
बरेली: आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा लखनऊ में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जी की जयंती की पूर्व संध्या पर “सम्मान कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा के नेतृत्व में डॉ. मेहंदी हसन, उल्फत कठेरिया, तीर्थ मधुकर, विनोद कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल होने पहुँचे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीरा कुमार (पूर्व लोकसभा अध्यक्ष) उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता प्रो. रतन लाल रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नारवाल, पी.एल. पूनिया, सांसद तनुज पूनिया एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि जगजीवन राम जी का राजनीतिक जीवन और उनके विरोधियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
डॉ. मेहंदी हसन ने अपने संबोधन में कहा कि जगजीवन राम जी जैसे स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हीं आदर्शों पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं, और यह गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी में जगजीवन राम जैसे महान नेता हुए हैं।
 

News Category