Skip to main content
महानगर कांग्रेस ने बाबू जग जीवन राम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया

महानगर कांग्रेस ने बाबू जग जीवन राम की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया

RGANews Bareilly 

बरेली: आज जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा धर्मकांटा स्थित कांग्रेस पिछड़ा विभाग कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन के दौरान महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि आज के समय में बाबू जगजीवन राम जैसे विचारधारा वाले नेता मिलना बहुत मुश्किल है। उनकी सोच समाज में एकता और समानता का संदेश देती थी। उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 के दौरान पाकिस्तान के दो टुकड़े होकर बांग्लादेश का निर्माण हुआ, उस समय देश के रक्षा मंत्री के रूप में जगजीवन राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने कहा कि जगजीवन राम लगभग 50 वर्षों तक संसद में सक्रिय रहे। उन्होंने जातिवाद को खत्म करने और समाज में समानता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए। साधारण जीवन शैली अपनाते हुए उन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज के नेताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। हरित क्रांति को आगे बढ़ाने और समाज में एकता को मजबूत करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
कार्यक्रम में 
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि जगजीवन राम की जयंती को “अंतरराष्ट्रीय चेतना दिवस” के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाबूजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करें।
।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,डॉ मेहंदी हसन, रविंद्र सहारा, विनोद वाल्मीकि, जीशान अली खान, रमेश श्रीवास्तव,डॉ सरताज नूरी,जीशानअली खान, तीरथ मधुकर, अनिल देव शर्मा,हरीश गंगवार,देवेन्द्र प्रकश श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा,उल्फत कठेरिया, मनोज घोष, शाकिर सक्लेनी, नजमी जोया खान, सतीश चंद्रा, मयंक वासने,महेश कुमार शर्मा,, महेंद्र गंगवार, सुरेश दिवाकर, साजिद अब्बाशी, जीशान अफरीदी, आर सी कनौजिया, आदि मौजूद रहे ।
 

News Category