नवाबगंज के गन्ना किसानों ने चार करोड़ की लूट की वापसी पर विधायक डॉक्टर एमपी आर्य को ईमेल कर भेजो 20 सूत्रीय ज्ञापन भेजा
नवाबगंज के गन्ना किसानों ने 70 करोड़ भुगतान न होने और आर्य.ag द्वारा चार करोड़ की लूट की वापसी पर विधायक डॉ. एम.पी. आर्य को ई मेल कर भेजा 20-सूत्री ज्ञापन
बरेली, आज बरेली किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक डॉक्टर हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों की ओर से माननीय विधायक डॉ. एम.पी. आर्य जी को एक सविनय 20-सूत्री ज्ञापन ई मेल के माध्यम से भेजा।
ज्ञापन में मुख्य मांग है कि ओसवाल चीनी मिल की 642 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया को पूर्ण गति से आगे बढ़ाया जाए और प्राप्त धन राशि से किसानों का 70 करोड़ रुपये से अधिक लंबित गन्ना बकाया प्राथमिकता से भुगतान कराया जाए।
साथ ही आर्य.ag द्वारा की गई चार करोड़ रुपये की लूट की पूरी राशि वापस दिलाई जाए और संबंधित लाइसेंस निरस्त किया जाए।
किसान वर्षों से आर्थिक संकट झेल रहे हैं।
इसके साथ ही अवारा पशुओं (खासकर आवारा सांडों) की समस्या को गंभीरता से लिया जाये खेतों में फसलें चौपट हो रही हैं, महिलाएँ-बच्चे भयभीत हैं और किसान रात-दिन रखवाली करते करते थक चुके हैं।
पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखा जाये ।
ज्ञापन में क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याएं भी शामिल हैं —
- Log in to post comments
- 31 views