भाजपा की स्थापना 1980 में हुई बनी देश की बङी पार्टी
इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं : सीमा द्विवेदी
महान विभूतियों की त्याग तपस्या से संगठन इस मुकाम पर पहुँचा : गिरीश चन्द्र यादव
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी हुई । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की । मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी रहीं। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस का गौरवपूर्ण उत्सव मना रहे हैं । यह केवल एक राजनीतिक दल का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, विचारधारा और समर्पण की उस यात्रा का उत्सव है, जिसने भारत की राजनीति को एक नई दिशा दी है। भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में गहराई तक समाई हुई हैं यह पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित एक जनआंदोलन है साथियों, भाजपा ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को अपनाया है। देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प इस पार्टी की पहचान बन चुका है। चाहे गरीब कल्याण की योजनाएँ हों, बुनियादी ढांचे का विकास हो ।
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा उन महान विभूतियों को भी स्मरण करना चाहिए, जिनके त्याग और तपस्या से संगठन आज इस मुकाम पर पहुँचा है। उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते हैं कि हम भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं है। गरीब, किसान, युवा, महिला हर वर्ग के उत्थान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है । कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रींसू ने कहा कि इस पार्टी की नींव जिन्हो ने रखी और इसे मजबूत बनाया उनका त्याग, तपस्या और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता हैं।
पूर्व सांसद केपी सिंह ने कहा कि भारती जनता पार्टी के बलिदान के बारे में बताया।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि आज हम सभी गर्व और उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर एकत्रित हुए हैं। यह दिन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और सेवा की उस महान परंपरा का प्रतीक है, जिसने भारत की राजनीति को नई दिशा दी है ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने की।
उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा राज पटेल परविन्द चौहान अमित श्रीवास्तव विनय सिंह अजय सरोज नीरज मौर्य पुष्पा निषाद मनोरमा मौर्य सुनील यादव मम्मन धीरू सिंह जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल जिला कार्यालय मंत्री दीपक सिंह सहमंत्री घनश्याम यादव
जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह अवनीश यादव उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 3 views