Skip to main content

आस्था: ललिता घाट पर गूंजा शिवमणि का ड्रम, गंगा आरती में भक्ति और संगीत का महासंगम

ललिता घाट पर गंगा आरती के दौरान शिवमणि का ड्रम गूंजा तो हर- हर महादेव के उद्घोष होने लगे। कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के विधिपूर्वक पूजन से हुई।

ललिता घाट के गंगा द्वार पर गंगा आरती के दौरान उस समय अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब पद्मश्री शिवमणि ने अपने ड्रम वादन से पूरे वातावरण को दिव्यता और ऊर्जा से भर दिया। उनके ड्रम की बीट और गंगा आरती के सुरों ने मिलकर ऐसा आध्यात्मिक माहौल रचा, जिसने हर श्रद्धालु को भावविभोर कर दिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के विधिपूर्वक पूजन से हुई। इसके बाद आरती के दौरान शिवमणि की लयबद्ध प्रस्तुति ने पूरे घाट को ऊर्जा से भर दिया। 

हर हर महादेव... के गगनभेदी उद्घोष और ड्रम की गूंज के बीच भक्ति और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के चरम तक पहुंचा दिया। 

News Category