Skip to main content


थाना बक्शा, जनपद- जौनपुर

थाना बक्शा पुलिस द्वारा अल्टीनेटर चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जौनपुर: कुँवर अनुपम सिंह, श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर, द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतीश कुमार सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री देवेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन मे उ0नि0 अरविंद द्वारा मय हमराही कर्मचारीगण के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 153/26 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना बक्शा जौनपुर के वांछित अभियुक्त अनुराग चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी कोहड़ा सुल्तानपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष को बक्शा हाईवे के पास से दिनांक-09.04.2026 को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारअभियुक्त का नाम पता-
1.अनुराग चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी कोहड़ा सुल्तानपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर ।
 अपराधिक इतिहास-
1.मु.अ.सं. 153/26 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना बक्शा जौनपुर ।                                             
गिरफ्तार करने वाली टीम का  विवरण-
1.उ0नि0 अरविंद थाना बक्शा, जौनपुर।
2.हे0का0 अमित सिंह, हे0का0 अरूण कुमार यावद थाना बक्शा, जौनपुर ।