बरेली: साई सुखदा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दो सौ मरीजों का हुआ परीक्षण
बरेली सुमित शर्मा
बरेली। साई सुखदा हॉस्पिटल, बरेली द्वारा गुरुवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में करीब दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उन्हें परामर्श दिया गया।
शिविर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. आयुष सिंह ने मरीजों को फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लिवर संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए समय रहते जांच और उपचार बेहद जरूरी है। इस दौरान फाइब्रोस्कैन सहित कई जरूरी ब्लड टेस्ट भी किए गए।
एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. तरु गुप्ता ने डायबिटीज (टाइप-1 और टाइप-2), थायरॉइड और अन्य हार्मोनल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
डेंटल विभाग के डॉ. सुबोध फिलिप्स और डॉ. अमित सिंह ने मरीजों के दांतों की जांच कर उन्हें मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और सही देखभाल के तरीके बताए।
शिविर का उद्घाटन हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. शरद अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौम्या अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. अर्चना अग्रवाल भी मौजूद रहीं।
शिविर में डॉ. भूपकिशोर पाठक, डॉ. ऋषि अग्रवाल, डॉ. सुमित खंडेलवाल, डॉ. शम्मी पुरवार, डॉ. सीता राम सिंह कुलराज, डॉ. शिवम मिथा, डॉ. सदगुरू सिंह, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. सौरभ कुमार मल्ल और डॉ. विपुल सिद्धार्थ सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने सहभागिता की।
अस्पताल प्रबंधन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी डॉक्टरों, स्टाफ और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।
#BareillyNews #HealthCamp #FreeHealthCamp #SaiSukhdaHospital #Healthcare #HealthyLife #LiverHealth #DiabetesCare #ThyroidAwareness #DentalCare #HealthAwareness #MedicalCamp #DoctorAdvice #StayHealthy #PublicHealth #BareillyUpdate #UPNews #HealthForAll #SocialWork #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow
- Log in to post comments
- 11 views