प्रयागराज : राज्यपाल की ड्यूटी में तैनात दरोगा की मौत, तैनाती के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत हुई मौत
RGANews prayagraj
राज्यपाल आनंदी बेन के आगमन पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा की मौत हो गई। नैनी के अरैल क्षेत्र में दरोगा नकछेद कनौजिया की ड्यूटी लगी थी। अचानक उनकी तबीीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
राज्यपाल आनंदी बेन के आगमन पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा की मौत हो गई। नैनी के अरैल क्षेत्र में दरोगा नकछेद कनौजिया की ड्यूटी लगी थी। अचानक उनकी तबीीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। दरोगा की ड्यूटी बारा थाने में थी। घटना के बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की सूचना दरोगा के परिजनों को दी गई है।
बारा थाना में दो वर्ष से तैनात उपनिरीक्षक नकछेद कन्नौजिया मूल रूप से अयोध्या जिले के रहने वाले थे। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर उनकी वीआईपी ड्यूटी अरैल में डीपीएस स्कूल के पास हेलीपैड पर लगाई गई थी। बताया जाता है कि हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड होने में महज चार महीने शेष बचा थे।
- Log in to post comments
- 6 views