ट्रक चालक ने घोड़ा बग्गी और कार में मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल
RGANews Bareilly Mudit Pratap Singh
फतेहगंज पश्चिमी _ धनेटा फाटक पर अनियंत्रित ट्रक ने फाटक पर खड़ी ईओ कार और घोड़ा बग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बग्गी चालक समेत 5 लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 2 बजे धनेटा फाटक शीशगढ रोड पर अनियंत्रित ट्रक चालक ने धनेटा रेलवे फाटक बंद होने के कारण खड़ी ईको कार और घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव सोरहा निवासी बग्गी चालक मोबिन शाह, थाना भमोरा के गांव चकरपुर निवासी कार सवार
अंकित, विनोद, कमलेश, लवकुश गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस के द्वारा बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। यह सभी लोग धनेटा के पास चनेटा गांव से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
- Log in to post comments
- 67 views