Skip to main content

उ०प्र० जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमेश जैन का निधन

RGANews Bareilly avdhesh Sharma

बरेली: यू०पी० जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के प्रदेश महामंत्री रहे नवभारत टाइम्स आदि पत्रों से लंबे समय बड़ौत/मेरठ में मान्यता प्राप्त रहे 77 वर्षीय पत्रकार रमेश चंद्र जैन का आज शुक्रवार को जिला बड़ौत में उनके निवास पर निधन हो गया। वह अपने पीछे पुत्र गौरव, वैभव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके पुत्र गौरव जैन के अनुसार अन्त्येष्टि बावली रोड श्मशान घाट, बड़ौत पर हुई जिसमें जैन समाज, पत्रकारों के अलावा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुऐ। प्रशासन की ओर से भी उन्हें बड़ौत में श्रद्धाजलि दी गई । उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, जनार्दन आचार्य, सुभाष चौधरी, आर के जोशी, संजीव गंभीर, महेश पटेल, नीरज आनंद, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, ललित कश्यप, विजय सिंह, अशोक शर्मा, किशोर आदि ने शोक व्यक्त किया।