बहराइच में खौफनाक वारदात: देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर भाभी की कर दी हत्या, पैसों के विवाद में दिया वारदात को अंजाम
RGANews Bahraich
बहराइच : यूपी के बहराइच जिले के कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के धर्मपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां देवर ने अपनी 32 वर्षीय भाभी आरती देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भाभी के हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, आरती देवी के पति की करीब एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में सड़क दुर्घटना क्लेम का पैसा आरती देवी के खाते में आया था। आरोप है कि देवर लगातार उस पैसे की मांग कर रहा था। पैसे देने से मना करने पर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मपुर गांव में हुई इस वारदात के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश और डर दोनों का माहौल है।
- Log in to post comments
- 5 views