Skip to main content

सेंट्रल मार्केट: अब 815 भूखंड स्वामियों को नोटिस देने की तैयारी, व्यापारियों में खलबली, महिलाओं का धरना जारी

सेंट्रल मार्केट में सीलिंग और सेटबैक की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना जारी है। महिलाओं ने राहत देने की मांग की है। सांसद, विधायक और मेयर से मौके पर आने की अपील की है। 

शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट के मामले में पुलिस प्रशासन की टीम के अनुरोध करने के बावजूद महिलाओं का धरना तो अब भी खत्म नहीं हुआ है, मगर अब 815 भूखंड स्वामियों को अवैध निर्माण ध्वस्त करने के नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी भनक से स्थानीय व्यापारियों में खलबली मची हुई है। उनका कहना है कि सेटबैक सहित अन्य मामलों में राहत देने से पहले आगे की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, धरने पर बैठीं महिलाओं का कहना है कि उन पर दबाव बनाने के लिए मुकदमे कायम करने तक की धमकियां लगातार दी जा रही हैं।

सीलिंग की कार्रवाई के बाद से सेंट्रल मार्केट मामले में लगातार धरना चल रहा है। महिलाओं को धरने से उठाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम भी लगातार अनुरोध कर चुकी है मगर महिलाएं उठने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उनके परिवार और कारोबार की सुरक्षा तय नहीं होगी तब तक वे धरना जारी रखेंगी। महिलाएं चेतावनी दे चुकी हैं कि दो दिन में सांसद, विधायक, महापौर या अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई सुध न ली गई तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी।

News Category

Place