जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक उपज प्रेस क्लब में हुई संपन्न
RGA News Bareilly
आज दिनांक 22/4/2026 को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक सम्पन्न हुई
आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त रूप से मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने की तथा संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर अन्य विषयों में उलझाए रखना चाहती है। लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी और महिलाओं के नाम पर राजनीति कर सत्ता में बने रहने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से भाजपा सरकार देश को चला रही है, उससे आम जनता का भला संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान चाहिए, लेकिन सरकार का ध्यान इन मुद्दों पर नहीं है। आज का युवा रोजगार की तलाश में है, महिलाएं असुरक्षित हैं और किसान अपनी फसल का उचित मुआवजा नहीं पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और मुख्यमंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय रैलियों में व्यस्त हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी।
अंत मे पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसीन किदवई,उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश के साह प्रभारी बिहार के निवासी तौकीर आलम साहब के पिता मंजूर अली साहब की स्वर्गवास होने में 2 मिनट का स्वयं मौन रख कर बैठक की समाप्ति की
बैठक में मुख्य रूप से प्रवक्ता के बी त्रिपाठी,प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, विनोद कुमार, पूनम दीप सिंह, तीरथ मधुकर, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र पाल गंगवार, प्रवीण उपाध्याय, मुदित प्रताप सिंह, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सरताज हुसैन, शाकिर सक्लेनी, संजीव अग्रवाल, सफदर अली बुखारी, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद जकी, रमेश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, ऐयाज खान, सुखविंदर सिंह, तबस्सुम खान, निशा खान, शबनम मलिक, इकबाल रज़ा, अमित कश्यप, गुड्डू खान, रऊफ अहमद, सद्दाम, फरीन खान, ज़ीशान अफरीदी, अर्चना शर्मा, जितेंद्र बाबू, आशीष रुस्तम, पीयूष मस्सी, प्रदीप जायसवाल, मोबिन कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 54 views