मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
RGANews Jaunpur
मिशन शक्ति फेज-5.0 विशेष अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जागरूकता से संबंधित लघु फिल्मों का भी प्रदर्शन किया गया।
यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सुरक्षा एवं सम्मान के वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रभावी रूप से संचालित किया गया।
- Log in to post comments
- 7 views