Skip to main content

जौनपुर समाचार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा थाना मछलीशहर का किया गया औचक निरीक्षण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा थाना मछलीशहर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना एवं थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि दुस्साहसी एवं आपराधिक तत्वों/अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत उनकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने, गुण्डा एक्ट एवं जिला बदर की कार्यवाही करने, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने, कुख्यात अपराधियों को आपराधिक माफिया घोषित करने तथा उनके गैंग को डीसीआरबी में पंजीकृत किए जाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के प्रति विनम्र एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।