RGANews Bareilly
बरेली आज किसान न्याय पदयात्रा समिति के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने कहा कि 20 अप्रैल को पदयात्रा की शुरुआत कोतवाली स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से करनी थी लेकिन 19 अप्रैल की रात में ही प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया और किसान पद यात्रियों को जाने नहीं दिया लेकिन 21 अप्रैल को सुबह 4 बजे पुलिस प्रशासन को चकमा देकर किसान न्याय पदयात्रा के सत्याग्रही किसान सैटेलाइट नवादा शेखान से निकलकर अंबेडकर पार्क पहुंचे वहां से चौकी चौराहा ,जिला अधिकारी आवास होते हुए सुभाष नगर ,बदायूं रोड, करगैना , महेशपुर ठकुराइन, रामगंगा पुल होते हुए ग्राम कोहनी ,सरदार नगर ,चांडपुर, नवदिया होते हुए ग्राम लंगूरा पहुंचे और वहीं पर रात्रि विश्राम किया और चौपाल लगाई उपस्थित लोगों को यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया ।
उसके बाद आज दिनांक 22 अप्रैल को दूसरे दिन किसान न्याय यात्रा के सत्याग्रही किसान सुबह 4 बजे ग्राम लंगूर से चले और नवदिया, चांदपुर ,आलमपुर जाफराबाद, मकरंदपुर ,भोलापुर, रमपुरा, देवचरा, खेड़ा ,भमोरा होते हुए ग्राम सिरोही पहुंचे और रात्रि विश्राम ग्राम सिरोही में किया और वहीं पर चौपाल लगाकर लोगों को संबोधित किया ।
किसान न्याय पदयात्रा के संयोजक डॉ हरीश गंगवार ने बताया कि आज तीसरे दिन किसान न्याय पद यात्रा ग्राम सिरोही से शुरू हुई और बदायूं की ओर चलपडी किसान सत्याग्रही ग्राम सिरोही से विजय नगला ,सुरेहडी , घाटमपुर जगत ब्लॉक, धटपुरी , मालगांव ,मोहब्बत नगर सुरला , त्रिलोकपुरी होते हुए आज रात्रि विश्राम ग्राम आमगांव में किसान नेट रविंद्र पाल के आवास पर करेंगे पद यात्रा मे शामिल किसान सत्याग्रही गुड्डू खाँ ,
विपिन पटेल, कमरूद्दीन सैफी, सतीश सैनी, जगदीश सरन, आकाश पटेल, गजेन्द्र पाल, ज़ाहिद अली आदि उपस्थित रहे।
उनहोने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य:
उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के 4 करोड़ रुपये के बीज लूट कांड में तत्काल SIT/CBI जांच, दोषी अधिकारियों एवं व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई तथा प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा दिलाने की मांग है।
यह यात्रा महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के समता मूलक समाज की किसान हितैषी भावना पर आधारित है।
भवदीय
डॉ. हरीश कुमार गंगवार
संयोजक पदयात्रा किसान न्याय सत्याग्रह समिति
मोबाइल: 9412603772
- Log in to post comments
- 7 views