Skip to main content


भगवान् परशुराम जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस चैयरमेन अमित मिश्रा को " आधुनिक परशुराम " उपाधि से सम्मानित किया गया  
भगवान् परशुराम की प्रासंगिकता आज भी समाज के लिए है
  अध्यक्ष महंत रमेश चंद्र शुक्ला

    अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गंगा मंदिर  , अलखनाथ रोड पर भगवान् परशुराम जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस सम्मान एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गंगा मंदिर के महंत पं. रमेश चंद्र शुक्ला ने की और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी ने किया। 
     कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। 
इस अवसर पर पं. राजेंद्र प्रसाद मैमोरियल हास्पिटल एंड फार्मेसी, पूरनपुर के चैयरमेन अमित मिश्रा को "  आधुनिक परशुराम " की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय राज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने चैयरमेन अमित मिश्रा को पगड़ी, उत्तरीय, स्मृति चिन्ह् और मोती की खूबसूरत माला से सम्मानित किया गया। 
  अपने सम्मान पर चैयरमेन अमित मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि वो गरीब कन्याओं का विवाह, लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने और वंचित छात्र - छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में मदद देने का भरपूर प्रयास करते हैं। आज के सम्मान से वो और भी प्रेरित हुए हैं कि भविष्य में रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। 
   राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने परशुराम जी का भजन " हम परशुराम जी का गुणगान करें मिलकर - चरणों में हम झुककर सम्मान करें मिलकर " सुनाकर वातावरण भावमय कर दिया। 
   भगवान् परशुराम जी के व्यक्तित्व और कार्यों पर नामित सभासद हरिओम गौतम, पूर्व सभासद महेश पंडित, राकेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, पंकज उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, अनिल मिश्रा, कृष्णा भारद्वाज, अनिल मुनि, अरुण शुक्ला, मेधावृत शास्त्री ने परशुराम जी की शिक्षाओं जैसे शस्त्र- शास्त्र अपनाना, गरीबों को भूमि वितरण , माता- पिता की आज्ञा का पालन, आतताइयों का नाश आदि विषयों पर आधुनिक संदर्भों में प्रकाश डाला। 
     अपने अध्यक्षीय संबोधन में गंगा मंदिर के महंत रमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि भगवान् परशुराम चिरजीवी हैं, इसलिए उनकी शिक्षायें आज भी प्रासंगिक हैं। परशुराम जी के शौर्य, सत्य, न्याय और भक्ति के आदर्श आज भी हर समाज के लिए प्रासंगिक हैं। 
     कार्यक्रम में शिवम् शुक्ला, डा आर बी तिवारी, सुनील दत्त शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मयंक तिवारी,  दीपक शर्मा, आलोक शंखधार, मुकेश पांडे, अनुज पांडे, दीपक दीक्षित, अभिषेक शर्मा, रवि गौतम, मदन लाल शर्मा, जितेंद्र कुमार मिश्रा, सचिन शर्मा, डा मनोज कुमार मिश्रा, पुष्पेंदु शर्मा, सतीश शर्मा, रामेश गौतम, देवेंद्र शर्मा आदि लोगों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही। 
   कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी ने किया और सभी का आभार मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने व्यक्त किया। 
  - विशाल शर्मा, मंडल महामंत्री

News Category