Skip to main content


जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा नाबालिक लडकी को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के कुशल नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-61/2026 धारा 69/87/137(2)/351(3) बीएनएस 5JL/6 पाक्सो एक्ट में नामित वांछित अभियुक्त अनुराग राजभर पुत्र सुखराम राजभर निवासी अहिरोपरशुरामपुर थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को दिनाँक 24.04.2026 को रेलवे स्टेशन खेतासराय से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त का नाम पता—
1. अनुराग राजभर पुत्र सुखराम राजभर निवासी अहिरोपरशुरामपुर थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 अशोक कुमार वर्मा, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3. का0 प्रभाकर यादव, थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।