Skip to main content

राजस्थान की गर्म हवाओं का अटैक: पारा 44°C के पार, भोपाल में बार्म नाइट के हालात, इन जिलों में तीव्र लू की चेतावनी

RGA News Madhya Pradesh

Madhya Pradesh weather for April 25, 2026: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर शुरू हो गया है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण पारा 44 डिग्री पहुंच गया है, जिससे भोपाल-जबलपुर समेत कई संभाग तप रहे हैं। मौसम विभाग ने दर्जन भर जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, वहीं भीषण तपिश को देखते हुए नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। राजस्थान से आ रही भीषण गर्म हवाओं ने पूरे प्रदेश को 'भट्टी' बना दिया है। हालात ये हैं कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत कई संभागों में लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि बढ़ते तापमान और बच्चों की सेहत को देखते हुए नर्मदापुरम में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर जा चल रहा है, जिससे दोपहर के वक्त सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरने लगा है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान से आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं ने प्रदेश के तापमान में भारी उछाल ला दिया है। प्रदेश के महानगरों जिनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन समेत कई संभागों में लू जैसे हालात बन गए हैं। बढ़ते पारे को देखते हुए नर्मदापुरम जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं सागर में प्रायमरी स्कूलों की छुट्टी पहले ही घोषित हो चुकी है।

आज से इन जिलों में 'लू' का अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में तीव्र लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार को 6 जिलों में लू का अलर्ट दिया गया है। आगामी दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लू का असर देखने को मिलेगा

डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, मौसम विभाग, भोपाल

News Category