रायबरेली: ऊंचाहार में बिजली व्यवस्था को लेकर आपात बैठक, अनावश्यक कटौती पर रोक के निर्देश
रायबरेली/ऊंचाहार: क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री Dr. Manoj Kumar Pandey ने Ganga Bhavan NTPC में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आपातकालीन बैठक की। बैठक में लखनऊ से लेकर जिला एवं तहसील स्तर तक के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में बिजली कटौती, बिजली बिल रोस्टिंग तथा विभिन्न शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा की गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना किसी ठोस कारण के बिजली कटौती न की जाए तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- Log in to post comments
- 6 views